9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी की हत्या, सास को मारा छुरा, गंभीर

आरोपी गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rajesh Bhatnagar

•

Updated: 25 Jun 2018, 4:18 PM IST

crime

पत्नी की हत्या, सास को मारा छुरा, गंभीर

राजकोट. शहर के मालवीया नगर क्षेत्र के नवल नगर स्थित पीहर में नाराज होकर बैठी पत्नी को लेने पहुंचे पति से कहासुनी के दौरान छुरे के वार से हमले में पत्नी व सास जख्मी हो गई। अस्पताल में पत्नी की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी को हत्या व हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के नवल नगर स्थित पीहर में रह रही नम्रता प्रकाश परमार (23 वर्ष) को लेने पहुंचे स्वामीनारायण नगर निवासी प्रकाश दीपक परमार को नम्रता ने पिता व भाई की अनुपस्थिति के कारण इनकार कर दिया। कहासुनी के दौरान नम्रता ने इनकार करते हुए तलाक की मांग की।
इससे नाराज होकर प्रकाश ने अपने पास मौजूद छुरे से नम्रता पर वार किए। चीख सुनकर नम्रता की माता मीना बीच-बचाव के लिए पहुंची लेकिन प्रकाश ने अपनी सास पर भी छुरे से वार किए। आस-पास के लोग एकत्रित हुए और प्रकाश वहां से फरार हो गया। जख्मी माता-पुत्री को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन नम्रता को मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना मिलने पर मालवीया नगर पुलिस थाने के निरीक्षक एन.एन. चुडासमा व स्टॉफकर्मी मौके पर व अस्पताल पहुंचे। प्रारंभिक जांच के अनुसार प्रकाश व नम्रता का विवाह तीन वर्ष पहले हुआ था। गैरेज में काम करने वाला प्रकाश आए दिन शराब सेवन कर पत्नी से मारपीट करता था। इस कारण परेशान होकर वह एक महीने से पीहर में रह रही थी।
मृतका की मौसी राजकोट में पंचनाथ प्लॉट क्षेत्र स्थित तरंग अपार्टमेंट निवासी राधा वृजलाल रायठ्ठा की शिकायत पर प्रकाश के विरुद्ध हत्या व हत्या के प्रयास का मामला मालवीया नगर पुलिस थाने में दर्ज करने के बाद थानाकर्मियों ने आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।

मारपीट से जख्मी वृद्ध की मौत, मामला हत्या में पलटा
गांधीधाम. कच्छ जिले के रापर शहर में देना बैंक चौक क्षेत्र में करीब 20 दिन पहलेे मारपीट से जख्मी वृद्ध की अहमदाबाद के अस्पताल में मौत होने पर जानलेवा हमले का मामला हत्या में पलटा है।
सूत्रों के अनुसार रापर निवासी शांतिलाल विरजी रामाणी (67 वर्ष) की दुकान पर पहुंचकर दिनेश कांतिलाल राजदे ने पत्नी को घर नहीं भेजने की बात पर पिछली 4 जून को गालीगलौच कर ल_ से हमला किया और फरार हो गया। जख्मी हालत में शांतिलाल को प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद के लाइफ केयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उस समय आरोपी के विरुद्ध जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया। शनिवार को शांतिलाल की मौत होने पर रापर पुलिस थाने के निरीक्षक व जांच अधिकारी ए.बी. चौधरी ने बताया कि पूर्व में आरोपी दिनेश को गिरफ्तार किया गया था, वह फिलहाल जेल में बंद है। वृद्ध की मौत के बाद पूर्व में दर्ज जानलेवा हमले के मामले में हत्या की धारा जोडऩे के लिए न्यायालय में रिपोर्ट दी गई है।