29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pm Narendra Modi Vigits In Gujarat 25 साल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे: प्रधानमंत्री

बनासकांठा जिले के अंबाजी से मोदी ने किया विकास प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Binod Pandey

•

Updated: 1 Oct 2022, 9:07 AM IST

Pm Narendra Modi Vigits In Gujarat 25 साल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे: प्रधानमंत्री

Pm Narendra Modi Vigits In Gujarat 25 साल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे: प्रधानमंत्री

पालनपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनासकांठा जिले की दांता तहसील में अंबाजी के समीप हडाद रोड पर चिखला में आयोजित जनसभा के दौरान कहा कि 25 साल में भारत को विकसित राष्ट्र बना कर दम लेंगे। मां अंबे के आशीर्वाद से हमारे सभी संकल्पों को सिद्धि करने की ताकत मिलेगी। नई ऊर्जा और विश्वास से विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। मोदी ने बनासकांठा जिले में आवास, सड़क, निर्माण व रेलवे के कुल 7908 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

100 साल से अटकी थी यह रेल लाइन
पीएम ने कहा कि तारंगा हिल, अंबाजी, आबू रोड मेहसाणा रेल लाइन के शिलान्यास की चर्चा कर कहा कि यह महत्वपूर्ण काम करीब सौ वर्षों से अटका पड़ा था, यह काम भी माता ने उन्हें करने का सौभाग्य प्रदान किया है। जब देश गुलाम था, अंग्रेज जब राज करते थे तो उनके जमाने में इस रेल लाइन को बिछाने का फैसला लिया गया।

वर्ष 1930 की फाइलें अभी तक पड़ी थी। यह काम भी मां अंबा ने उन्हें ही करने को सौभाग्य दिया है। दुर्भाग्य से आजादी के इतने साल बाद भी यह काम नहीं हुआ था। मोदी ने कहा कि जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो वे तब से इस काम के लिए लगे हुए थे। अब यह सौभाग्य है कि आजादी के 75 साल में इसे माता के चरणों में समर्पित करने का अवसर मिला है। इस लाइन से जहां मार्बल उद्योग को बल मिलेगा, वहीं लोगों को जाम से मुक्ति भी मिलेगी। इस रेल लाइन से इस क्षेत्र का विकास तय है। घरों में महिलाओं के सम्मान पर मोदी ने कहा कि यदि माता सुखी होगी तो परिवार सुखी होगा और परिवार सुखी होगा तो समाज सुखी होगा, और यही सही विकास है।

अंबाजी में रोड शो, स्वागत को उमड़े लोग
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को अंबाजी में रोड शो किया। इसके बाद सीधे जनसभा स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले आवास योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। मोदी ने सभी लाभार्थियों को दिवाली से पूर्व नया घर मिलने की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद सरकार की आवास योजना से जो भी मकान दिए गए, उनका नाम घर की माता या पत्नी के नाम से दिया गया है। देश में अब तक 3 करोड़ लोगों को आवास बनाकर दिए जा चुके हैं। मोदी ने कहा कि देश के लोगों के संस्कार में नारी सम्मान रचा बसा है।

दुनिया में शक्तिशाली लोगों की पहचान उनके पिता से की जाती है, लेकिन भारत की परंपरा अलग है। भारत में वीर पुरुषों के साथ माता का नाम जुड़ता है। मोदी ने इसके लिए उदाहरण के तौर पर अंजनी पुत्र हनुमान, अर्जुन को कौन्तेय व पार्थ, भगवान श्रीकृष्ण को देवकीनंदन का नाम बताया। उन्होंने कहा कि देश में भारत माता कहने की परंपरा है। उन्होंने कहा कि अब तक घर की सम्पत्ति पर पुरुषों का अधिकार होता है। आर्थिक फैसलों में भी पिता या बेटों का महत्व रहा। लेकिन इसके परे उन्होंने महिलाओं के नाम के घर करने की परंपरा की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि देश की सेना में बेटियो की भागीदारी के लिए अवसरों के दरवाजे खोले जा रहे है।

अंबाजी मंदिर के सामने नहीं लगेगा जाम
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार विकास के लिए सतत काम कर रही है। अंबा जी मंदिर के सामने लगने वाले जाम की चर्चा कर उन्होंने कहा कि यहां मार्बल लेकर जाने वाले ट्रकों के लिए अलग रास्ता बाइपास के रूप में तैयार किया जा रहा है। वहीं डेडीकेटेड फ्रेड कोरिडोर से भी इस क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।

बदल जाएगी बनासकांठा की तस्वीर
गब्बर शक्तिपीठ की चर्चा कर प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां 51 शक्तिपीठों की प्रतिकृति बनाई गई है। गब्बर के विकास के लिए सरकार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि पालिताणा का महत्व बढ़ा है उसी तरह तरंगा हिल का भी महत्व बढेगा, पर्यटन बढेगा। उन्होंने कहा कि धरोई डेम में वाटर स्पोर्टस की संभावना है। एक तरफ आस्था और उद्योगों का गलियारा है दूसरी ओर हमारा बॉर्डर है। सुइगाम तहसील में सीमा दर्शन प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है।
डीसा में एयरपोर्ट स्टेशन में विकास कार्य से ताकत बढी है। दो दशकों के निरंतर प्रयासों से बनासकांठा की तस्वीर बदल चुकी है। इसमें महिलाओं की बड़ी भूमिका है।

जारी रहेगी मुफ्त राशन योजना
प्रधानमंत्री ने गुजरात सरकार को बधाई दी कि वह लोगों को घर देने के अभियान में तेजी से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि राज्य में डेढ़ लाख घरों का काम पिछले साल ही पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री ने मुफ्त राशन योजना की चर्चा कर बताया कि इसे आगामी 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। केन्द्र सरकार इस पर 4 लाख करोड़ रुपए खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि कुपोषण के खिलाफ बनासकांठा ने लड़ाई लड़ी है।