11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामाजिक-आर्थिक न्याय के लिए मिलकर काम करें: प्रणब

-आईआईएम-ए में पूर्व प्रणब दा ने पढाया प्रबंधन का पाठ -कहा, सौहार्द को बरकरार रख देश के समक्ष चुनौतियों को पार कर सकेंगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Uday Kumar Patel

•

Updated: 18 Sep 2018, 11:31 PM IST

IIM-Ahmedabad, Pranab Mukherjee

सामाजिक-आर्थिक न्याय के लिए मिलकर काम करें: प्रणब

अहमदाबाद. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के लोगों से भारत के सामाजिक-आर्थिक न्याय के लिए मिलकर काम करने की अपील की।
देश के प्रतिष्ठित प्रबंध संस्थान-आईआईएम-अहमदाबाद में मंगलवार को गेस्ट फैकल्टी के रूप में अपने पहले सत्र में उन्होंने कहा कि देश के लोगों के साथ-साथ संवैधानिक लोकतंत्र के प्रतिनिधियों से राज्य के नीति निर्देशक तत्वों के प्रभावी अमलीकरण के तहत सामाजिक व आर्थिक न्याय के लिए सौहार्द से साथ मिलकर काम करने की बात कही। इसी सौहार्द को बरकरार रख देश के सामने चुनौतियों से पार पाया जा सकता है।
भारत के समावेशी विकास के लिए जन नीति (पब्लिक पॉलिसी फॉर इन्क्लूसिव डवलपमेंट ऑफ इंडिया) नामक नए कोर्स पर व्याख्यान देते हुए उन्होंने कहा कि दो वर्ष बाद 2020 तक भारत विश्व में काम करने वाले सबसे युवा देश होगा। यह हमारे देश के लिए सबसे बड़ा बल होगा। हालांकि, यदि हम इस शक्तिशाली मानव संसाधन का उपयोग नहीं कर सकें तो यह सबसे बड़ा जनसांख्यिकीय हिस्सा जनसांख्यिकीय तबाही होगी।
पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा कि भारत के पास अकूत प्राकृतिक संसाधन है, हालांकि हमारे पास हमारी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पुनर्नवीनीकृत ऊर्जा के विकास व खपत की संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि भारत की सरकारों ने लोगों की बचत की परंपरा हमारे प्रोत्साहित करने का काम किया है। इसी कारण भारतीय अर्थव्यवस्था वर्ष 2008 के बड़े झटके के साथ-साथ विश्व अर्थव्यवस्था के संकट से बचती रही है।
पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी बुधवार को भी व्याख्यान देंगे। यह कोर्स पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनजमेंट (पीजीपीएम), फूड एंड एग्री बिजनेस मैनेजमेंट (एफएबीएम) तथा पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम फॉर एक्जीक्यूटिव्स (पीजीपीएक्स) के विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है। वे 12 सत्रों में गेस्ट फैकल्टी के रूप में विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। मुखर्जी के अलावा जेएसडब्ल्यू स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी के चेयरपर्सन प्रो. विजय शेरी चंद व प्रो. अनिल गुप्ता इस कोर्स के फैकल्टी हैं।