अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में पुलिस की ओर से बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरूवार रात एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को दबोचा। बांग्लादेशी घुसपैठिया कलंदर की आड़ में कई साल से अजमेर में रह रहा था। पुलिस व खुफिया एजेंसियां उससे गहनता से पड़ताल में जुटी है।