
biker hit policeman
अजमेर.
दरगाह बाजार-धानमंडी में बाइक सवार युवकों की टक्कर से पुलिसकर्मी चोटिल हो गया। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। चोटिल पुलिसकर्मी की अस्पताल मे जांच कराने पर हाथ में फे्रक्चर आया। दरगाह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
दरगाह बाजार-धानमंडी पर पुलिस की बेरीकेडिंग लगी हुई है। दो बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से गुजरे। एएसआई बुद्धाराम ने उन्हें हाथ देकर रोकने का प्रयास किया। बेकाबू बाइक उनके हाथ को टक्कर मारती हुई बेरीकेडिंग से जा भिड़ी। पास खड़े पुलिसकर्मी दौड़े तो एक युवक फरार हो गया। जबकि दूसरे को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया।
हुआ हाथ में फे्रक्चर
चोटिल एएसआई को पुलिसकर्मी तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां एक्सरे जांच में हाथ में फे्रक्चर निकला। वे उपचार के बाद दरगाह थाना लौटे। थाना प्रभारी हेमराज मूंड ने बताया कि एएसआई ने तेज गति से वाहन चलाने और दुर्घटना की शिकायत दी है।
पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए खदेड़ा एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को
अजमेर. लगातार पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ोतरी के खिलाफ एनएसयूआई की नाराजगी फूटी। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं, छात्रसंघ कार्यकर्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय चौराहे पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर छात्रों को खदेड़ा।
केंद्र सरकार के पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाने के खिलाफ एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नवीन सोनी के नेतत्व में कार्यकर्ता और छात्र रैली के रूप में सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय चौराहा पहुंचे। छात्र नीरज वैष्णव को महंगाई रूपी स्वांग बनकर मुकुट और काले कपड़े धारण किए। कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी, फाल्गुन, नवीन कोमल, अंकित घारू, दीपक राठौड़, मनीष सैनी, भूपेंद्र टाक, सूरज कलोसिया और अन्य मौजूद थे।
पुलिस ने खदेड़ा छात्रों को
प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं होने और छात्रों के शोर-शराबे पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष और कुछ छात्रों की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई।
Published on:
29 Jun 2020 06:54 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
