अजमेर.बांडी नदी bandi rivarको पुन: अस्तित्व में लाने की तैयारी में जुटे अजमेर विकास प्राधिकरण ada तथा जिला प्रशासन की टीम नदी के बहाव क्षेत्र में 50 अतिक्रमण चिन्हित तो किए,नोटिस notice भी जारी किए गए लेकिन इसके बाद प्राधिकरण कुंभकर्णी नदीं में सो गया। वहीं अतिक्रमी trespassre भी चैन की बंशी बजा रहे हैं। बांडी नदी में बैखौफ कब्जा जारी है। नदी के बहाव क्षेत्र में आर.के.पुरम कॉलोनी,बोराज,कोटड़ा, ज्ञान विहार में नदी की जमीन पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हुआ है। बांडी नदी फॉयसागर से आनासागर तक प्रवाहित होती है इसकी लम्बाई तीन किलोमीटर है। राजस्व मानचित्र में बांडी नदी की चौड़ाई (माप) अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग है यह 60-200 मीटर है लेकिन कहीं-कहीं पर यह76/ 78 मीटर भी है। बांडी नदी फॉयसागर से आनासागर तक प्रवाहित होती है जिसमें ग्राम हाथीखेड़ा,बोराज,कोटड़ा एवं थोक तेलियान की भूमि आती है। नदी के दोनों तरफ आबादी बस गई है।