
college admission pcoess
अजमेर.
कोरोना संक्रमण स्थिति को देखते हुए कॉलेज सहित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में प्रवेश नवीनीकरण जारी हैं। मंगलवार को नवीनीकरण की अंतिम तिथि होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा/परिणाम का इंतजार किए बिना अगली कक्षा में क्रमोन्नत किया जाएगा।
लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के चलते उच्च शिक्षा विभाग ने द्वितीय, तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर उत्तर्राद्र्ध के विद्यार्थियों को प्रोविजनल प्रवेश देने का फैसला किया है। कॉलेज शिक्षा आयुक्त प्रदीप बोरड़ ने बताया कि स्नातक पार्ट प्रथम, द्वितीय और स्नातकोत्तर पूर्वार्² में प्रवेशित विद्यार्थियों को बिना परीक्षा/परिणाम का इंतजार किए बिना अगली कक्षा में क्रमोन्नत करने की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी।
इसी तरह मदस विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर के पुराने पाठ्यक्रमों में प्रवेश नवीनीकरण जारी हैं। इनमें कला, वाणिज्य, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, विधि और अन्य संकाय के कोर्स शामिल हैं।
विवि में शुरू होंगे ये नए कोर्स
भूगोल (40 सीट), फिजिक्स (40 सीट), गणित (40 सीट), जूलॉजी-बॉटनी (20-20 एसएफएस सीट)बैचलर ऑफ फाइन आट्र्स: टेक्सटाइल डिजाइन (20), ड्राइंग एन्ड पेंटिंग (20), फोटोग्राफी(20)मास्टर ऑफ फाइन आट्र्स: ड्राइंग एन्ड पेंटिंग (20), म्यजिक (20)
सीबीएसई: परिणाम की तैयारी में जुटे सभी रीजन
अजमेर. सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के नतीजों की तैयारियों में जुट गया है। देश के सभी रीजन में दसवीं की कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। जबकि बारहवीं की बकाया परीक्षाओं में आंतरिक मूल्यांकन में मिले श्रेष्ठ अंक को लिया जाएगा।
सीबीएसई की बारहवीं के 29 विषयों और केवल दिल्ली रीजन में दसवीं के कुछ विषयों के पेपर 1 से 15 जुलाई तक होनी थीं। सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका के बाद दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। देस में 30 लाख 96 हजार 771 विद्यार्थी परीक्षाओं के लिए पंजीकृत हैं।
रीजन जुटे परिणाम तैयार करने में
अजमेर, नई दिल्ली, प्रयागराज, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, देहरादून, पंचकुला, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, बेंगलूरू, चंडीगढ़, भोपाल, नोएडा, पुणे एवं दिल्ली वेस्ट रीजन में दसवीं की कॉपियों की जांच हो चुकी है। अब बारहवीं के बकाया पेपर में आंतरिक मूल्यांकन के अंक दिए जाने हैं। शनिवार-रविवार को भी आवश्यक स्टाफ को बुलाकर कामकाज कराया जा रहा है। ताकि 15 जुलाई तक नतीजे घोषित किए जा सकें।
Updated on:
30 Jun 2020 07:41 am
Published on:
30 Jun 2020 07:41 am
