28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़: पंडित दुर्गादत्त शास्त्री

धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दिया धरना प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की एनडीए सरकार की ओर से थोपी जा रही अग्निपथ योजना को लेकर गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सुबह धरना दिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 28 Jun 2022, 1:44 AM IST

अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़: पंडित दुर्गादत्त शास्त्री

अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़: पंडित दुर्गादत्त शास्त्री

धौलपुर. प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की एनडीए सरकार की ओर से थोपी जा रही अग्निपथ योजना को लेकर गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सुबह धरना दिया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित दुर्गादत्त शास्त्री ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार की ओर से अग्निपथ योजना देश के युवाओं के भविष्य के साथ छलावा एवं खिलवाड़ है। योजना के माध्यम से देश को तीनों सेनाओं में 4 वर्ष की अवधि के लिए 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक की युवाओं को भर्ती करने की घोषणा की गई है। योजना से उद्वेलित होकर देश का युवा केंद्र सरकार के विरुद्ध सडक़ों पर आंदोलन कर रहा है। योजना को युवाओं के हित में केंद्र सरकार से वापस लेने की मांग की। कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह की योजनाएं लागू कर रही है। कांग्रेस नेता डॉ. शिवचरण सिंह कुशवाहा ने कहा कि अग्निपथ योजना सेना के गौरव प्रतिष्ठा अनुशासन के विपरीत है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित मुद्गल, जिला प्रवक्ता धनेश जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव लीना शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना सिंघल, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष कुसुम हुण्डावाल, पूजा गोस्वामी, वीरेंद्र सिंह जादौन, ओबीसी जिला अध्यक्ष राजेश प्रजापति, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हाजी नूर मोहम्मद ने सम्बोधित कया।

योजना के माध्यम से देश को तीनों सेनाओं में 4 वर्ष की अवधि के लिए 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक की युवाओं को भर्ती करने की घोषणा की गई है।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग