
सीएम भजनलाल का एलान, पीएम मोदी करेंगे ईआरसीपी का शिलान्यास
CM Bhajan Lal Announces : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा सोमवार को केकड़ी के कृषि मंडी प्रांंगड़ में वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में केकड़ी जिले के लिए हुई घोषणाओं को लेकर धन्यवाद सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ERCP परियोजना समय पर पूरी होगी और इसका उद्घाटन भी पीएम मोदी ही करेंगे। इसका लाभ केकड़ी जिले को भी मिलने वाला है। साथ ही राज्य की दो लाख 80 हजार हैक्टेयर भूमि भी लाभान्वित होगी।
राजस्थान के सीएम भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार ने ईआरसीपी को संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना में शामिल करते हुए भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश के साथ एमओयू कर धरातल पर कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। इससे प्रदेश के 21 जिलों में पानी की समस्या दूर होगी।
यह भी पढ़ें -
सीएम भजनलाल ने कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सामाजिक सरोकारों के सूत्रधार हैं। उन्होंने ही ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरूआत कर स्वच्छता का संदेश देने और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान चलाकर लड़के-लड़कियों का लिंगानुपात सुधारने का महत्ती काम किया है। इन अभियानों से समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत की है।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
22 Jul 2024, 7:43 PM IST
Published on:
22 Jul 2024, 7:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.