2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिकॉर्ड: 75 घंटे में हो गया सड़क का कायाकल्प

सड़क की चौड़ाई तीन से साढ़े सात मीटर होने से यातायात सुगम  

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Amit Kakra

Jan 20, 2022

रिकॉर्ड: 75 घंटे में हो गया सड़क का कायाकल्प

रिकॉर्ड: 75 घंटे में हो गया सड़क का कायाकल्प

अजमेर. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अजमेर स्मार्टसिटी लिमिटेड की ओर से 75 घंटे कार्य करते हुए महावीर सर्किल की कायापलट की गई।

अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अविनाश शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी सहित नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, टाटा पावर और डीओआईटी ने संयुक्त रूप से तालमेल बैठाते हुए महावीर सर्किल ट्रेफि क जंक्शन का कार्य तय समय में पूरा किया। इस कार्य को 75 घंटे में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। निर्धारित समयावधि में कार्य को पूर्ण कर नागरिकों को अवरोध रहित सुगम यातायात उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने बताया कि बुधवार को कार्य पूर्ण होने के बाद नगर निगम की महापौर बृजलता हाड़ा, जिला कलक्टर व स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंश दीप, जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, नगर निगम आयुक्त व अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र कुमार, एडीए आयुक्त अक्षय गोदारा, सहित अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया। उन्होंने कम समयावधि में कार्य पूर्ण करने पर टीम की सराहना की। अधिशासी अभियंता राजेन्द्र कुड़ी व उनके साथ सहायक अभियंताओं की टीम ने खासी सराहना की।

प्लेस मेकिंग मैराथन कार्यक्रम की शृंखला

उन्होंने बताया कि देश की आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के तहत स्मार्ट सिटी मिशन ने 15 जनवरी 2022 से प्लेस मेकिंग मैराथन कार्यक्रम की शृ़ंखला शुरू हुई। इसी कड़ी में 75 घंटे के भीतर महावीर सर्किल के ट्रेफिक जंक्शन को चौड़ा किया। रविवार सुबह 9 बजे से कार्य आरंभ हुआ। विभिन्न विभागों ने आपसी तालमेल बैठाते हुए हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड किया। यूनिपॉल और सीसीटीवी कैमरों को शिफ्ट करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पुराने कमरों को तोड़ा गया। फॉयसागर फि ल्टर प्लांट को पीएस नंबर 8 से जोड़ा गया। अंतिम दिन सुभाष उद्यान के बाहर पेवर ब्लॉक लगाए गए। सीवरेज से सुलभ शौचालय का आउटलेट जोड़ा गया।

150 से अधिक श्रमिक जुटे

मौके पर 780 वर्ग मीटर अतिरिक्त खाली स्थान में से कुछ हिस्सा सड़क चौड़ा करने एवं अन्य उपयोग में लिया जाएगा। हाईटेंशन इलेक्ट्रिक पोल को हटाते हुए केबल को अंडरग्राउंड किया गया। सीसीटीवी कैमरों को पोल सहित शिफ्ट किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित 150 से अधिक श्रमिक 24 घंटे लगातार कार्य पर लगे रहे।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग