
वाहनों पर स्टीकर लगा कर किया जागरूकता
धौलपुर. जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन और सूचना जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जिले में चलाए जा रहे कोरोना जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रमुख चौराहों पर पोस्टर व प्रचार सामग्री वाहनों पर लगा कर आमजन को कोराना के प्रति जागरुक किया।
गुलाब बाग चौराहा तथा अन्य यातायात प्वाइंट पर जगह चिन्हित कर परिवहन विभाग की सहायता से सार्वजनिक, निजी एवं सरकारी वाहनों पर स्टीकर, पोस्टर एवं जागरूकता प्रचार सामग्री लगाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया।
यातायात पुलिस एएसआई बलवेन्द्र सिंह सहित पुलिस के जवानों और सूचना जनसंपर्क के कार्मिकों ने गुलाब बाग यातायात पोइंट पर लोगों को कोरोना जागरूकता के पोस्टर वितरित कर जागरूकता का संदेश दिया साथ ही वाहनों पर जागरूकता के पोस्टर लगाए। वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के साथ कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने के साथ साथ आवश्यक सावधानी बरतने का संदेश भी दिया।
शहर के प्रमुख चिन्हित स्थानों पर स्टीकर, पोस्टर, पंपलेट के माध्यम से बार बार हाथ धोने, दो गज की दूरी की पालना करने और घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर निकलने तथा सार्वजनिक स्थान पर नहीं थूकने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत एजेंडा बनाकर कोरोना जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई और आमजन को कोरोना के बचाव के उपाय अपनाने के संबंध में पम्पलेट बांटे और वाहन चालकों को जानकारी दी गई।
यातायात पोइंट पर सामाजिक दूरी की पालना
जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को कोरोना जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। आमजन एवं अन्य सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में विभिन्न स्थानों पर जिले में कोरोना जागरूकता के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सावधानी रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने जागरूकता कार्यक्रम में आमजन की भागीदारी बढ़ाने तथा लोगों को कोरोना से बचाव के लिए रखी जाने वाली सावधानियों के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया करने और जागरूकता लाने के प्रयासों पर मुख्य ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर यातायात प्रभारी सहित सूचना जनसंपर्क के कार्मिक मुकेश सूतेल, भगवान सिंह मीना, सुधांशु सक्सैना, जसराज, रामकेश आदि उपस्थित रहे।
Published on:
12 Oct 2020 11:08 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
