अजमेर/पुष्कर. अयोध्या विवाद (ayodhya dispute) पर सुप्रीम कोर्ट के शनिवार को आने वाले फैसले को लेकर पुष्कर में विशेष हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पुष्कर में मेला क्षेत्र (pushkar mela), ब्रह्मा मंदिर (brahma temple) सहित सरोवर में पुलिस जाप्ता बढ़ा दिया गया है। हजारों श्रद्धालुओं की आवक और धारा 144 लागू होने से प्रशासन असमंजस में है। हालांकि अभी जिला प्रशासन की तरफ से कोई निर्देश नहीं आए हैं।
Read More: Ayodhya Alert : अयोध्या फैसला जिला पुलिस मुस्तैद……..देखिए वीडियो
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट (supreme court)के फैसले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने देर रात हाई अलर्ट घोषित कर दिया। शनिवार सुबह से ही जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात नजर आया। पुष्कर में मेला ग्राउन्ड पर सुरक्षा (security) सबसे बड़ी चुनौती है। यहां रेतील टीबों (sand dunes) में पशुपालक, सैलानी ठहरे हुए हैं। इसके अलावा आसपास के इलाकों में दुकानों लगी हैं। बाजार में लोगों का सैलाब (pilgrims) उमड़ रहा है। पुष्कर सरोवर और मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार कायम है। ऐसे में जिला प्रशासन ने अतिरिक्त जाप्ता भेजा है। ताकि अयोघ्या फैसले के बाद कोई अप्रिय वारदात नहीं हो।
Read More: Pushkar Fair 2019: कार्तिक द्वादशी का स्नान, झिलमिलाए घाटों पर दीप
स्कूल-कॉलेज में छुट्टी
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट आदेश जारी नहीं करने से स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी असमंजस में रहे। सुबह शहर के कई निजी और सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राएं बस, ऑटो और वैन से पहुंच गए। यहां आने के बाद उन्हें अवकाश (holiday)होने की जानकारी मिली। इसके चलते बच्चों को परेशानियां भी हुई। एसपीसी-जीसीए, राजकीय कन्या महाविद्यालय सहित निजी कॉलेज में भी विद्यार्थी पहुंचे। लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा।
Read More: पुष्कर मेले ने छोड़ी ग्रामीण संस्कृति की छाप
पुष्कर में कड़ी सुरक्षा
अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला चलने से हजारों श्रद्धालु (pigrims) पहुंच चुके हैं। इसके चलते पुलिस और जिला प्रशासन (administration) विशेष सतर्कता बरत रहा है। सरोवर के घाटों, ब्रह्मा मंदिर और बाजारों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। खासतौर पर मेला ग्राउन्ड (mela ground) और रेतीले टीबों में सुरक्षा बड़ी चुनौती है। कलक्टर विश्व मोहन शर्मा, अजमेर रेंज के आईजी संजीब नर्जरी, एस. पी. कुंवर राष्ट्रदीप और अन्य ने इसको लेकर खास बैठक भी ली है।
Read More: Pushkar Mela 2019: पुष्कर के घूमर डांस ने तोड़ा जोधपुर का रिकॉर्ड