8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Paper Leak मामले में आया बड़ा अपडेट, अजमेर जेल से शेरसिंह को किया गिरफ्तार, पेपर सहित पकड़ा था आरोपी

RPSC Paper Leak Case: आरपीएस सदस्य से 60 लाख रुपए में पेपर खरीदकर लाखों रुपए परीक्षार्थियों और अभ्यार्थियों को बेचने वाले आरोपी अनिल उर्फ शेरसिंह मीणा को एसओजी टीम ने शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 10 Feb 2024, 9:16 AM IST

rpsc_paper_leak.jpg

Rajasthan Paper Leak: आरपीएस सदस्य से 60 लाख रुपए में पेपर खरीदकर लाखों रुपए परीक्षार्थियों और अभ्यार्थियों को बेचने वाले आरोपी अनिल उर्फ शेरसिंह मीणा को एसओजी टीम ने शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने आरोपी को पूछताछ के लिए 10 दिन के रिमांड पर सौंपा है। मामले में आरोपी का एक साथी भूपेन्द्र सारण 16 फरवरी तक रिमांड पर चल रहा है।

एसओजी के एसपी प्रकाश कुमार शर्मा ने आरोपी दूला का वास काला डेरा जयपुर ग्रामीण निवासी अनिल उर्फ शेरसिंह पुत्र गोपाल मीणा को अजमेर केन्द्रीय कारागृह से गिरफ्तार किया। आरोपी को 23 दिसम्बर 2022 को सुखेर थानाक्षेत्र में एक निजी होटल से पकड़ा था। उसके पास वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2022 के 24 दिसम्बर 2022 के सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान के विषय के हल प्रश्नपत्र मिले था।
यह भी पढ़ें : इस यूनिवर्सिटी में डमी अभ्यर्थी बनकर 11th क्लास के स्टूडेंट ने दिया फर्स्ट ईयर का एग्जाम


जांच में आया कि आरोपी को राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्कालीन सदस्य बाबूलाल कटारा ने अपने भांजे विजय कुमार डामोर के जरिए 60 लाख रुपए में पेपर उपलब्ध करवाया था। आरोपी से प्रश्नपत्र से कितने रुपए प्राप्त हुए, उक्त राशि के बारे में भी पूछताछ कर बरामद की जानी है। अभियुक्त के साथ कौन कौन से आरोपी सम्मिलित थे, उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ करना है। अभियुक्त अजमेर, जयपुर, सिरोही, डूंगरपुर, झुंझुंनू आदि जगह पर ले जाकर जांच करनी है।