4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीसलपुर बांध : बारिश पूर्व की तैयारी, गेटों सहित कलपुर्जों की जांच

ऑयल व ग्रिसिंग का किया काम, जेनरेटर व क्रेन की मरम्मत
less than 1 minute read
Google source verification
Bisalpur Dam: Preparation of Rain, examination of part

बीसलपुर बांध : बारिश पूर्व की तैयारी, गेटों सहित कलपुर्जों की जांच

मेवदाकलां (अजमेर). वर्षा का मौसम नजदीक आने के साथ ही बीसलपुर बांध से जुड़े सिंचाई विभाग ने बांध से जुड़ी सभी तैयारियों को अमली जामा बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके चलते बांध के गेटों सहित अन्य कलपुर्जों को बारीकी से जांचने का कार्य भी किया जा रहा है।

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार बंसल ने बताया कि बारिश शुरू होने से पहले बीसलपुर बांध के सभी गेटों को खोलकर चेक किया तथा इनमें ऑयल व ग्रीस का कार्य भी कर्मचारियों द्वारा किया गया। बंसल के अनुसार जेनरेटर व क्रेन की मरम्मत की गई।

बांध के नीचे गैलरी की भी साफ-सफाई की गई तथा गेटों के सभी खराब पुर्जे बदले गए। बांध पर सभी केबल इत्यादि की जांच कर उसे ठीक किया गया। उन्होंने बताया कि बारिश से पहले हर वर्ष यह कार्य किया जाता है तथा बांध में आने वाले पानी पर पैनी नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया।