
बीसलपुर बांध का जलस्तर पहुंचा 313.30 आरएलमीटर
अजमेर. बीसलपुर बांध के जलस्तर सोमवार शाम को 313.30 आरएलमीटर पहुंच गया है। बांध में पिछले 24 घंटे में 7 सेमी पानी की आवक हुई है।
अजमेर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध में लगातार पानी की आवक बनी हुई है। बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश होने से रविवार शाम 6 से सोमवार शाम 6 बजे तक 7 सेमी पानी की आवक हुई है। इससे बांध का जलस्तर 313.30 आरएलमीटर पहुंच गया है। बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएलमीटर है। बांध के जल ग्रहण क्षेत्र से जुड़ी बनास नदी के त्रिवेणी पर 1.45 मीटर का गेज चल रहा है। ऐसे में आगामी 24 घंटे में जल स्तर में बढ़ोतरी की संभावना है।
आनासागर लबालब, छलक सकती है कभी भी
आनासागर झील छलकने के कगार पर पहुंच गई है। झील का जलस्तर 13 फीट हो गया है, जबकि इसकी भराव क्षमता भी 13 फीट है। ऐसे में झील कभी भी छलक सकती है। शहर में पिछले दो-तीन दिनों से चल रहे रिमझिम तो कभी तेज बारिश के दौर के कारण आनासागर झील लबालब हो गई है। सिंचाई विभाग की ओर से अभी तक तीन बार झील के एस्कैप चैनल के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा चुकी है। विगत 18 अगस्त को झील का जलस्तर 12.6 फीट किया था।
Published on:
31 Aug 2020 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
