
होटल में रेव पार्टी कर रहे थे युवक-युवतियां, कसीनो की तर्ज पर चल रहा था जुआ
सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार देर रात पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर रेव पार्टी करते व केसिनों की तर्ज पर सिक्कों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेलते कई लोगों को पकड़ा। इनमें महिला होटल मैनेजर भी शामिल हैं। सवाईमाधोपुर में हाई प्रोफाइल रेव पार्टी का पहला मामला है। इस दौरान कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि होटल टाइगर मून से 26 युवक व 8 युवतियों को दबोचा। इस दौरान कुल 34 लोगों को धारा 3/4 आरपीजीओ में गिरफ्तार किया। प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों से सवा दो लाख रुपए की राशि जब्त की। इस मामले में पकड़े गए ज्यादातर लोग जयपुर निवासी हैं। जुआ खेलने के लिए ही रणथम्भौर के होटल में आए थे।
3363 कॉइन की सांकेतिक कीमत 29 लाख से ज्यादा थी
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 3363 कॉइन व दो लाख 16 हजार रुपए नकद बरामद किए है। कार्रवाई के दौरान बरामद किए गए कोइन्स की सांकेतिक कीमत 29 लाख 67 हजार 900 रुपए पाई गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अशफाक व अजहर निवासी जयपुर की ओर से लोगों से 25-25 हजार रुपए लेकर कोइन्स पर दाव लगाकर जुआ खेलने के लिए रेव पार्टी की थी। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र में रणथम्भौर रोड स्थित होटल टाइगर मून में देर रात एक रेव पार्टी चल रही थी। इस दौरान बड़े स्तर पर काइन के जरिए जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने सबसे पहले सूचना को पुख्ता किया और पुष्टि होने होने पर पुलिस टीम तत्काल होटल पहुंची और सभी को घेरा कर पकड़ा।
होटल पर लगा था ताला, कूदकर पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार पुलिस दबिश देने होटल पहुंची तो बाहर गेट पर ताला लगा हुआ था। दीवार पर तारबंदी हो रही थी। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने दीवार फांदकर जैसे तैसे होटल में प्रवेश किया। इसके बाद होटल के जिस हॉल में जुआ चल रहा था, वहां पहुंची और आरोपियों को दबोचा। पुलिस टीम में शहर पुलिस उपाधीक्षक नारायण लाल शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी अनिल मूण्ड, मानटाउन थानाधिकारी राजकुमार मीना सहित जाप्ता भी था।
प्रवेश शुल्क 25 हजार रुपए, युवतियां परोसती थी शराब
पुलिस के अनुसार होटल का प्रवेश शुल्क 25 हजार रुपए रखा गया था। इसी पैसे के बदले यहां जुआं खेलने का टोकन जारी किया जाता था। शराब परोसने के लिए युवतियां रखी हुई थी। पुलिस ने यहां मिले सभी सामान को भी जब्त कर लिया है।
पांच बैंचों में पर चला था खेल
पुलिस ने बताया कि होटल में देर रात को पांच बैंचों में जुआ खेला जा रहा था। एक बैंच पर करीब तीन से चार लोग बैठे हुए थे। होटल में केवल एक जने की आईडी से पूरे 36 जनों को अंदर प्रवेश दिया गया।
सिक्कों की अलग-अलग थी कीमत
होटल में खेले जा रहे जुआ में सिक्कों की अलग-अलग कीमत रखी गई थी। पुलिस ने मौके से पांच अलग-अलग रंग के सिक्के बरामद किए। इसके तहत नीले रंग के सिक्कों की कीमत 100 रुपए, हरे रंग के सिक्कों की कीमत 200 रुपए, सफेद रंग के सिक्कों की कीमत 500 रुपए, लाल रंग के सिक्कों की कीमत एक हजार रुपए व काले रंग के सिक्कों की कीमत 5 हजार रुपए थी।
मीडिया को रखा दूर
पूरे प्रकरण में पुलिस ने मीडिया को दूर रखा है। पुलिस ने अपने हिसाब से ही प्रेस नोट जारी कर मामले की जानकारी देरी दी। बार-बार पूछने के बाद भी पुलिसकर्मियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा था। हाइप्रोफाइल मामला होने के चलते पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी खुद कोतवाली थाना पहुंचे। करीब एक घंटे तक मामले की जानकारी ली। इसके बाद बाहर आने के बाद मीडियाकर्मियों को कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि बाद में शाम करीब चार बजे पुलिस ने मीडियाकर्मियों को बुलाया और जानकारी दी।
होटल मैनेजर सहित अन्य आरोपी पकड़े
प्रकरण में पुलिस ने होटल मैनेजर भूरी खान उर्फ शगुफ्ता पत्नी मोहम्मद ताहिर निवासी पैरया खेड़ी थाना खेली जिला खण्डवा को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार जुआ खेलते पुरूषोत्तम, राजू जैन, कुंजबिहारी जाट, दीपककुमार जैन, विनेश राणा, श्यामबाबू महाजन, नितिन अग्रवाल, मुरारीलाल शर्मा, सतीश जांगिड़, दिनेश कुमार सोनी, जुनैद, इमरान, कमलेश सोनी, शोएब कुरैशी, मोहम्मद जुबैर, लक्ष्मण सिंह राजपूत, नंदकिशोर प्रजापत, दीपक उर्फ विलास नाई, हनुमान माली, प्रवीण कुमार, भरतसिंह राजपूत, अनिल सुनार, मजहर खान, अशफाक खान, मोहसीन, रेखा ठाकुर, सुषमा सिंह ठाकुर, लक्ष्मीकुमारी थापा, वैशाली राणा, नेहा जाटव, रोशनी बंगाली सभी निवासी जयपुर, प्रीति वैष्णव जोधपुर को गिरफ्तार किया है। इनमें से कई मूल रूप से यूपी, कोटा, जोधपुर के निवासी है।
जिला पुलिस की सूचना पर होटल में पहुंचे। यहां जयपुर से महिला-पुरूष रैव पार्टी कर रहे थे और बड़े स्तर पर पांच टेबल पर सिक्कोंसे जुआं खेला जा रहा था। एक व्यक्ति से 25 हजार रुपए लिए गए थे। प्रकरण में 28 पुरूष व आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया। जांच जारी है।
नारायण लाल शर्मा, शहर पुलिस उपाधीक्षक, सवाईमाधोपुर
Published on:
29 Aug 2020 11:37 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
