scriptब्रजलता हाड़ा बनीं महापौर, अजमेर नगर निगम में फिर भाजपा का कब्जा | Brijlata Hada becomes mayor, BJP again in Ajmer Municipal Corporation | Patrika News
अजमेर

ब्रजलता हाड़ा बनीं महापौर, अजमेर नगर निगम में फिर भाजपा का कब्जा

किशनगढ़ व बिजयन में भी बना बोर्ड
केकड़ी और सरवाड़ा में काग्रेस का बोर्ड
अध्यक्षीय पदों के परिणाम घोषित
नगरीय निकाय चुनाव.2021

अजमेरFeb 07, 2021 / 06:23 pm

bhupendra singh

Panchayat Election 2020: टिकट कटने से नाराज हुए दो दर्जन पदाधिकारी व कार्यकत्ताओं ने दिए सामूहिक इस्तीफे

Panchayat Election 2020: टिकट कटने से नाराज हुए दो दर्जन पदाधिकारी व कार्यकत्ताओं ने दिए सामूहिक इस्तीफे

अजमेर. नगरीय निकाय चुनाव 2021 के अन्तर्गत जिले में 5 नगरीय निकायों में अध्यक्षीय पद के परिणाम रविवार को घोषित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़,नगर पालिका बिजयनगर, केकड़ी एवं सरवाड़ के अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रात: 10 बजे से आरम्भ हुआ। मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद मतगणना की गई। इसमें नगर निगम अजमेर के लिए ब्रजलता, नगर परिषद किशनगढ़ के लिए दिनेश सिंह, नगर पालिका केकड़ी में कमलेश कुमार साहू, सरवाड़ में छगन कंवर तथा बिजयनगर में अनिता निर्वाचित घोषित किए गए।
अजमेर नगर निगम के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ब्रजलता को 61 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस की द्रोपदी को 19 मत मिले। ब्रजलता 42 मतों से विजयी घोषित की गई। नगर परिषद किशनगढ़ के सभापति पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दिनेश सिंह को 36 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रदीप कुमार अग्रवाल को 24 मत मिले। दिनेश सिंह 12 मतों से विजयी घोषित किए गए।
नगर पालिका केकड़ी के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस के कमलेश कुमार साहू को 24 तथा भारतीय जनता पार्टी के मिश्री लाल को 16 मत मिले। कमलेश कुमार साहू 8 मतों से विजयी घोषित किए गए। नगर पालिका सरवाड़ के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस की छगन कंवर को 17 तथा भारतीय जनता पार्टी की शारदा देवी को 8 मत मिले। छगन कंवर 9 मतों से विजयी घोषित की गई। नगर पालिका बिजयनगर के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अनिता को 18 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस की ज्योति यादव को 17 मत मिले। अनिता एक मत से विजयी घोषित की गई।
उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव आज

अजमेर.नगरीय निकाय चुनाव 2021 के अन्तर्गत जिले में 5 नगरीय निकायों में उपाध्यक्ष पद के चुनाव सोमवार को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा करवाए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले के 5 नगरीय निकायों नगर निगम अजमेर नगर परिषद किशनगढ़ नगर पालिका बिजयनगर, केकड़ी एवं सरवाड़ के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सोमवार को सम्पन्न होगी। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक प्रात: 10 बजे आरम्भ होगी। इसमें प्रात: 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रात: 11.30 बजे से आरम्भ होगी। दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकते है। आवश्यक होने पर मतदान दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के तुरन्त बाद मतगणना होगी।

Home / Ajmer / ब्रजलता हाड़ा बनीं महापौर, अजमेर नगर निगम में फिर भाजपा का कब्जा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो