
cash withdrawal from account
अजमेर.
ऑन लाइन ठगी में ठग नित नए हथकंडे अपना रहे है। क्लॉक टावर थाने में ऑन लाइन ठगी में अब बैंक की लापरवाही का मामला सामने आया है। पीडि़त के खाते से एक लाख रुपए की रकम निकलने के बाद एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराए जाने के बाद फिर एक लाख रुपए की रकम निकल गई। पीडि़त ने मामले में बैंक प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। पीडि़त की शिकायत पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कुन्दन नगर निवासी मनोज वैष्णव ने बताया कि उसके खाते से कुछ दिन पहले एक लाख रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकलवा लिए थे। जानकारी मिलते ही उसने तत्काल खाता बंद करवाया। साथ ही एटीएम कार्ड भी ब्लॉक करा दिया। हाल में उसके मोबाइल पर एक मैसेज मिला। इसमें खाते से एक लाख रुपए निकाले जाने की जानकारी दी गई।
कुछ नहीं बैंक अधिकारी
वैष्णव ने बैंक प्रबंधन को खाते से रकम निकलने के अलावा पूर्व एटीएम ब्लॉक कराने और खाता बंद होने की जानकारी दी। इस पर बैंक अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। वैष्णव ने क्लाक टावर थाने में जाकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
Published on:
25 Jan 2019 07:20 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
