4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीबीएसई: दसवीं-बारहवीं के मुख्य पेपर शुरू होंगे मार्च में

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
Exam Alert

Exam Alert

अजमेर.

सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं जारी हैं। फिलहाल व्यावसायिक, भारतीय भाषाओं और अन्य विषयों की परीक्षाएं हो रही हैं। दोनों कक्षाओं के मुख्य विषयों के पेपर मार्च में प्रारंभ होंगे।

सीबीएसई की बारहवीं की सालाना परीक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ हो चुकी हैं। इसमें 13 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। इसी तरह दसवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुई हैैं। इसमें 18 लाख से ज्यादा विद्यार्थी बैठ रहे हैं। फिलहाल दसवीं और बारहवीं के व्यावसायिक, भारतीय भाषाओं और अन्य विषयों की परीक्षाएं चल रही हैं।

मुख्य पेपर मार्च

बारहवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के मुख्य विषयों के पेपर मार्च में प्रारंभ होंगे। इसके तहत 2 मार्च को बारहवीं के विद्यार्थियों का अंग्रेजी का पेपर होगा। इसके साथ ही कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के विषयवार पेपर शुरू हो जाएंगी। इसी तरह दसवीं के विद्यार्थियों का 7 मार्च को गणित का पेपर होगा। इसके बाद अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान और अन्य विषायें के पेपर होंगे।