3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE: थोड़ी देर में शुरू होगा सीटेट का पेपर

स्कूल में शिक्षक बनने के लिए सीबीएसई के तत्वावधान में केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) कराई जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 17 Jan 2022, 7:30 AM IST

online CTET exam

online CTET exam

अजमेर.

सीबीएसई की बीते साल 16 और 17 दिसंबर को स्थगित की गई केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) सोमवार और शुक्रवार को कराई जाएगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
स्कूल में शिक्षक बनने के लिए सीबीएसई के तत्वावधान में केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) कराई जाती है। बीते साल 16 और 17 दिसंबर को अजमेर सहित देश के 318 शहरों में केंद्र बनाए गए। सुबह 9.30 से 12 बजे तक पेपर हो गया। लेकिन दिल्ली, पटना, मुंबई सहित कई शहरों में सर्वर डाउन होने से दोनों दिन शाम की पारी में अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाए थे।

अब 17 और 21 को पेपर
सीबीएसई 16 दिसंबर को स्थगित परीक्षा सोमवार यानि 17 जनवरी को कराएगा। यह परीक्षा सुबह 9.30 से 12 बजे तक होगी। जबकि 17 दिसंबर को स्थगित की गई परीक्षा 21 जनवरी को सुबह 9.30 से 12 और दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक होगी। स्थगित की गई परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को पेपर देने थे, वे अब नई तिथियों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

read more: मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, दहेज हत्या का मामला दर्ज

अजमेर. ससुराल पक्ष और पति की प्रताडऩा के बाद मौत को गले लगाने वाली अनुराधा सोमानी के शव का रविवार को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतका के पीहर पक्ष की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस को अनुराधा के पति जर्मनी निवासी अंकित के भारत में होने की आशंका है। इसके चलते रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर उसका पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई होगी।

वैशाली नगर शिवसागर कॉलोनी निवासी अनुराधा (31) पुत्री मधुसूदन सोमानी ने शनिवार को संदिग्ध अवस्था में आत्महत्या कर ली। भाई सर्वेश्वर की क्रिश्चयनगंज थाना में दी शिकायत के आधार सीओ नॉर्थ छवि शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया। रविवार को पुलिस ने शव का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया।

नहीं आए ससुराल पक्ष के लोग

पोस्टमार्टम के दौरान अनुराधा के ससुराल पक्ष के लोग किशनगढ़ से अजमेर नहीं पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पिता मधुसूदन और भाई सर्वेश्वर को सौंप दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।