
cbse practical exam
अजमेर. सीबीएसई ने प्रायोगिक और सालाना परीक्षाओं की सामग्री भेजना शुरू कर दी है। बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 जनवरी से प्रारंभ होंगी। यह परीक्षाएं 15 फरवरी तक चलेंगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि अजमेर, नई दिल्ली, भुवनेश्वर, पटना, गुवाहाटी, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पंचकुला, देहरादून रीजन के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक कराई जाएंगी। प्रयागराज (इलाहाबाद) रीजन में कुंभ मेले के आयोजन के कारण प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से प्रारंभ की गई हैं। सभी रीजन में प्रायोगिक परीक्षाएं दो सत्रों में होगी।
स्कूल में सामग्री पहुंचाना शुरु
इसी तरह सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा 15 और दसवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से प्रारंभ होंगी। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों और स्कूल में सामग्री पहुंचाना शुरु कर दिया है। मालूम हो कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं। चुनाव मार्च से मई के पहले पखवाड़े तक चलने हैं। इसके चलते बोर्ड फरवरी से सालाना परीक्षाएं शुरू करा रहा है। मालूम हो कि बोर्ड पिछले 71 साल से मार्च के शुरुआत में दसवीं और बारहवीं करक्षा की परीक्षाएं शुरू करता रहा है।यह पहला अवसर है, जबकि परीक्षाएं फरवरी में प्रारंभ हो रही हैं।
Published on:
02 Jan 2019 08:15 am
