7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीबीएसई सप्लीमेट्री परीक्षा : ऑनलाइन फार्म नहीं भराए, टाइम टेबल भी जारी नहीं

अजमेर रीजन में इस बार बारहवीं में 10 हजार 361 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री, छात्रों को परीक्षा कर इंतजार, आखिर कब होगी पूरक परीक्षा,सीबीएसई सुरक्षा उपायों के साथ जल्द कराएगा सप्लीमेंट्री परीक्षा

less than 1 minute read
Google source verification
सीबीएसई सप्लीमेट्री परीक्षा : ऑनलाइन फार्म नहीं भराए, टाइम टेबल भी जारी नहीं

सीबीएसई सप्लीमेट्री परीक्षा : ऑनलाइन फार्म नहीं भराए, टाइम टेबल भी जारी नहीं

अजमेर. सीबीएसई के स्टूडेंट्स को बारहवीं और दसवीं की पूरक परीक्षाओं पर भी कोरोना का असर है। उधर, छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा का इंतजार है। बोर्ड ने तय किया है कि कोरोना संक्रमण के चलते सुरक्षा उपायों के साथ इम्तिहान कराए जाएंगे। वैसे बोर्ड ने अब तक ऑनलाइन फॉर्म भरने की डेट्स और टाइम टेबल जारी नहीं किया है।

अजमेर रीजन में इस बार बारहवीं में 10 हजार 361 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री

सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की मुख्य परीक्षा में कम नंबर आने पर विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल किया जाता है। अजमेर रीजन में इस बार बारहवीं में 10 हजार 361 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई है। दसवीं में 3 हजार 559 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री के योग्य माना गया है। बारहवीं के सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा एक ही दिन में होती हैं। दसवीं की विषयवार श्रेणी सुधार/पूरक परीक्षा एक सप्ताह तक चलती है।

अभिभावकों ने लगाई थी यचिका

कई अभिभावकों ने बीती जून में सुप्रीम कोर्ट में सीबीएसई की मुख्य और पूरक परीक्षाओं को लेकर याचिका लगाई थी। कोर्ट के आदेशानुसार बोर्ड ने बारहवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को तीन आंतरिक परीक्षाओं के मूल्यांकन के आधार पर अंक देकर जुलाई में परिणाम जारी किए थे।

अब तक नहीं टाइम टेबल

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने पिछले दिनों कहा था कि पूरक परीक्षाएं और परफॉरमेंस सुधार परीक्षा कराना जरूरी होंगी। परीक्षाएं नहीं कराई गईं तो दसवीं-बारहवीं के विद्याथियों के लिए नुकसानदायक साबित होगा। लेकिन बोर्ड ने अब तक टाइम टेबल जारी नहीं किया है। ऑनलाइन फॉर्म भी नहीं भरवाए हैं।