
Centre Goverment Gift to Ajmer : केंद्र सरकार ने अजमेर संसदीय क्षेत्र में 169.04 करोड़ रुपए की लागत से छह फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद भागीरथ चौधरी के प्रयासों से अजमेर संसदीय क्षेत्र में फ्लाईओवर और अंडरपास परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इनमें किशनगढ़ (चिड़िया बावड़ी) में 13.24 करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास, तबीजी में 20.44 करोड़ रुपए की लागत से अंडरपास, खरवा में 42.04 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर, पिपलाज में 36.58 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर, श्रीनगर में 41.64 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर तथा दिलवाड़ी में 15.09 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर निर्माण की मंजूरी मिली है।
केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद भागीरथ चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य जनवरी 2025 से शुरू होगा और निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा किया जाएगा। (वार्ता)
Published on:
10 Dec 2024 06:39 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
