4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Christmas 2023: क्रिसमस पर इस साल ट्रेंड में हैं ये गिफ्ट्स, यहां देखें लिस्ट

Christmas 2023: आगामी 25 दिसम्बर को क्रिसमस और उसके बाद नया साल धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रभु यीशू की याद में शहर के कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट चर्च में प्रार्थना होगी। बड़े दिन के स्वागत के लिए मसीह समुदाय के घरों और चर्च में क्रिसमस-ट्री सजाने की शुरुआत हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 18 Dec 2023, 12:24 PM IST

chritmas_gift_.jpg

Christmas 2023: आगामी 25 दिसम्बर को क्रिसमस और उसके बाद नया साल धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रभु यीशू की याद में शहर के कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट चर्च में प्रार्थना होगी। बड़े दिन के स्वागत के लिए मसीह समुदाय के घरों और चर्च में क्रिसमस-ट्री सजाने की शुरुआत हो गई है। इस पर फर्रियां, लाइट, चॉकलेट, स्टार लगाए जा रहे हैं। बड़े दिन पर बच्चों से लेकर बड़ों को उपहार का इंतजार रहता है। बाजारों-मॉल में क्रिसमस गिफ्ट सज गए हैं। नवजात शिशुओं, बुजुर्गों, महिलाओं-पुरुषों की रेंज तक के उपहार पहुंच गए हैं। इसके तहत बेबी किट, मेकअप किट, सॉफ्ट टॉयज, मिक्सी ग्राइंडर से लेकर मेकअप किट तक गिफ्ट के रूप में उपलब्ध हैं।

वायरलेस बड्स
संगीत सुनने के शौकीनों के लिए वायरलेस बड्स बाजार में उपलब्ध हैं। इसकी डिवाइस में 22 घंटे का बैटरी बैकअप है। कई इमर्सिव गेम मोड और शानदार साउंड क्वालिटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

चॉकलेट-टॉयज की रेंज
वैशाली नगर, मदार गेट, पंचशील, नसीराबाद रोड, केसरगंज सहित अन्य बाजारों में दुकानें क्रिसमस और नए साल पर दिए जाने वाले उपहारों से सज चुकी हैं। कई देशी-विदेशी ब्रांडेड चॉकलेट मंगवाई गई हैं। सॉफ्ट टॉयज की रेंज भी उपलब्ध है। प्रभु यीशू के फोटो, की-चेन, माला, ब्रेसलेट, टी-शर्ट, जैकेट, जींस-टॉपर, फॉर्मल्स, स्वेट शर्ट भी मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें : टूरिस्ट की बड़ी पसंद बनता जा रहा है राजस्थान, अब तक 13 करोड़ पहुंचे, इतना पहुंच सकता है आंकड़ा


केक-पेस्ट्री भी पसंदीदा
केसरगंज, शास्त्री नगर, मदार गेट, नला बाजार और अन्य इलाकों में बेकरी में केक-पेस्ट्री तैयार हो रही हैं। लोगों ने क्रिसमस के लिए विशेष ऑर्डर देकर बेकरी आइटम बनवाए हैं।

हैडफोन-पावरबैंक
स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल और बैटरी की लाइफ कम होने की वजह से मार्केट में पावर बैंक गिफ्ट की रेंज भी बाजार में है। वायरलैस हेडफोन भी विकल्प के रूप में मौजूद है।

यह भी पढ़ें : राजधानी जयपुर में ट्रेंड बढ़ा, शुभ मुहूर्त देख बच्चों के जन्म का समय तय करवा रहे माता-पिता