
अतिरिक्त सीटों की प्रक्रिया
धौलपुर. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में ‘बिल्डिंग नेशन थ्रू एजुकेशन’ अभियान तथा बाल विवाह रोकथाम के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ऐसे बच्चे जिनकी आयु 06 से 14 वर्ष एवं जिन्होंने बीच में ही किसी कारणवश अपनी पढ़ाई छोड़ दी है, उन बच्चों को पुन: शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। अभियान की सफलता के लिए बुधवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनीता मीणा ने अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में श्रीमती मीणा ने बताया कि अभियान के तहत डोर-टू-डोर सर्वे कर ड्रॉप आउट बच्चों को चिन्हित कर पुन: शिक्षा से जोड़ा जाएगा। साथ ही ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जाएगा जो बिल्कुल ही स्कूल नहीं गए हैं। अभियान में पैरालीगल वॉलिंटियर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थान, शिक्षा विभाग आदि के सहयोग से ड्रॉप आउट बच्चों को पुन: शिक्षा से जोड़ा जायेगा। बाल विवाह की रोकथाम के लिए अभियान का मूल उद्धेश्य बाल विवाह जैसी कुप्रथा के बारे में जागरुकता फैलाना व बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना है। श्रीमती मीणा ने समाज में व्याप्त बाल विवाह कुप्रथा जैसे मुद्दे गम्भीर व विचारणीय हैं। हम सभी मिलकर अभियान चलाएं और बाल विवाह पर रोक लगाएं। बैठक में भूपेश गर्ग उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास अधिकारी, उप-जिला शिक्षा अधिकारी (मा.) रमेशचन्द्र भानु, मांगीलाल आर्य ए.ए.ओ, गिरीश गुर्जर सदस्य बाल कल्याण समिति, पंचम सिंह इत्यादि मौजूद थे।
अभियान की सफलता के लिए बुधवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनीता मीणा ने अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में श्रीमती मीणा ने बताया कि अभियान के तहत डोर-टू-डोर सर्वे कर ड्रॉप आउट बच्चों को चिन्हित कर पुन: शिक्षा से जोड़ा जाएगा।
Published on:
5 May 2022, 1:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.