
दीपावली के अवसर पर शहर में खास सफाई, निगम ने चौराहों पर बनाई रंगोली
अजमेर. नगर निगम की ओर से दीपावली के अवसर पर शहर में खास सफाई व्यवस्थाएं जारी है। दीपावली के अवसर पर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सफाई कर चौराहों को चमकाया। वहां आकर्षक रंगोली भी बनाई। स्वास्थ्य अधिकारी रूपाराम चौधरी ने बताया कि निगम की ओर से चार पारियों में सफाई की जा रही है। सुबह-शाम सामान्य पारी के अलावा रात और दिन में भी विशेष तौर पर सफाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि दीपावली के अवसर पर शहर के अधिकांश वार्डों में चौराहों पर रंगोली बनाई गई। मार्गों पर लाइनिंग की गई। दीपावली पर शहर के व्यस्त कचरा डिपो से कचरा एकत्र करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। वहां से त्योहार के दौरान भी कचरा उठाया जाएगा।
बाजारों में अवकाश कल, 26 को खुलेंगी दुकानें
अजमेर. अजमेर शहर व्यापार महासंघ से जुड़े बाजारों में 25 अक्टूबर को स्वैच्छिक अवकाश रहेगा। इसको लेकर बैठक का आयोजन हुआ। अध्यक्ष किशन गुप्ता के अनुसार दिवाली पूजन के दूसरे दिन गोवर्द्धन पूजन और राम- राम का दिन होता है। प्रतिवर्ष इस दिन बाजारों में स्वैच्छिक अवकाश रहता है। इस बार सूर्य ग्रहण के कारण स्वैच्छिक अवकाश को लेकर व्यापारियों के मन में संशय है। इसके चलते सोमवार को दिवाली पूजन और मंगलवार को राम-राम होगी। बाजारों में दुकानों का स्वैच्छिक अवकाश रखा जाएगा। बुधवार को बाजार यथावत खुलेंगे। महासंघ के प्रवक्ता विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने बताया कि स्नेह मिलन का आयोजन किया जाएगा। महासंघ के संरक्षक भगवान चंदीराम, अध्यक्ष गुप्ता, प्रवीण जैन, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, अशोक बिंदल आदि शामिल हुए।
Published on:
24 Oct 2022 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
