25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : पहाड़ी पर प्लास्टिक के कट्टे में बंधी मिली लाश, पास ही मिली लोहे की रॉड, पुलिस को देख भागा संदिग्ध

Crime News : तारागढ़ पहाड़ी पर बड़े पीर की दरगाह के कच्चे रास्ते पर मंगलवार को दो कट्टों में बंद अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। बदबू फैलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दरगाह और गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 27 Sep 2023, 12:32 PM IST

taragarh_.jpg

अजमेर. Crime News : तारागढ़ पहाड़ी पर बड़े पीर की दरगाह के कच्चे रास्ते पर मंगलवार को दो कट्टों में बंद अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। बदबू फैलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दरगाह और गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने सर्च किया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या माना है। शक के आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए डिटेन किया है। तारागढ़ पहाड़ी पर बड़े पीर की दरगाह के कच्चे रास्ते पर बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को इत्तला दी। सूचना पर गंज थाना प्रभारी भीखाराम काले और दरगाह थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद मीणा मौके पर पहुंचे।

कट्टे को रस्सियों से बांधा हुआ था
दरगाह थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि फकीर जैसा दिखने वाले दिव्यांग अधेड़ का शव दो प्लास्टिक के कट्टे में रस्सियों से बंधा हुआ था। जांच करने पर उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट पाई गई। हालात से हत्या किया जाना प्रतीत हुआ है। मृतक ने लुंगी और काली-टी शर्ट पहन रखी है। शव के पास लोहे की एक बड़ी रॉड भी मिली है।

यह भी पढ़ें: सालासर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, दो भाइयों की मौत

हत्या कर फेंका शव
सिर में चोट और शव को बोरे में बंद करने से हालात को देखते हुए पुलिस ने इसे हत्या माना है। मृतक की हत्या इसी इलाके में की गई अथवा शव को कहीं ओर से लाकर डाला गया इसे लेकर जांच जारी है। डॉग स्क्वॉड, एमओबी और फोरेंसिंक टीम ने इलाके को खंगाला।

एक युवक सुबह से फरार
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि एक संदिग्ध युवक मंगलवार सुबह से फरार है। उसकी इलाके में कच्ची झौंपड़ी बनी मिली। तलाशी में झौंपड़ी मेें कट्टे-थैलियां भी पड़ी मिली। पुलिस ने इसे जांच के एंगल में शामिल किया है।

दीवार कूदते युवक को पकड़ा...
डॉग स्क्वॉड को देखकर एक दिव्यांग युवक ने घबराकर दीवार फांदने की कोशिश की। उसे पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। पुलिस उसे पूछताछ के लिए दरगाह थाना लेकर आई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, हत्या कर शव कुएं में डाला

इलाके में फकीरों का डेरा
बड़े पीर की दरगाह-तारागढ़ जाने वाले कच्चे मार्ग में फकीर अवैध रूप से डेरा जमाए बैठे हैं। कई भिक्षावृत्ति के अलावा मादक पदार्थ का सेवन करते हैं। इससे पैदल आवाजाही वाले जायरीन को भी परेशानी होती है। पहाड़ी इलाका होने से पुलिस भी आसानी से नहीं पहुंच पाती।

एक माह में दूसरा शव
बीते दो सितम्बर को माकड़वाली-विजयराजे सिंधिया नगर में अज्ञात का शव मिला था। उसका सिर धड़ से अलग मिला था। इसके अलावा बीते अगस्त में माकड़वाली इलाके में खंडहर पड़े पोल्ट्री फॉर्म में महिला की हत्या कर फेंका गया शव मिला था। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।