27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरसाती नाडी में नहाने गए दो बालक डूबे

रातीडांग ईदगाह क्षेत्र में हादसा :  

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Jul 11, 2019

two brother drowned in Pond

दो सगे भाइयों की डूबने से मौत

अजमेर. रातीडांग ईदगाह क्षेत्र में बुधवार शाम नाड़ी में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से बालकों के शव को बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने परिजन के इनकार पर शव बिना पोस्टमार्टम सुपुर्द कर दिए।

पुलिस के अनुसार रातीडांग ईदगाह में बरसाती नाड़ी में बुधवार शाम तीन बच्चे नहाने चले गए। इस दौरान भीलवाड़ा गुलाबपुरा मिठड़ी खेड़ा हाल ईदगाह कॉलोनी निवासी भैरू (7) पुत्र कल्याण बैरवा, पश्चिम बंगाल कोलकाता हाल ईदगाह निवासी अब्दुल गफ्फार (7) पुत्र शेख हबीबुर्रहमान डूब गए। इधर बालकों के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीण नाड़ी पर पहुंचे। यहां दोनों की तलाश शुरू की। नाड़ी में अब्दुल गफ्फार का शव मिलते ही परिजन बाइक पर लेकर अस्पताल रवाना हुए, जबकि भैरू का शव कुछ देर बाद निकाला जा सका। उसे भी ग्रामीणों ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस घटनास्थल फिर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम से इनकार करने पर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

Read More : शौच के लिए पाल के सहारे से जाता युवक पैर फिसलने से तालाब में डूबा

मां का इकलौता बेटा

भैरू दिहाड़ी मजदूर सीतादेवी का इकलौता बेटा था। सीतादेवी ने बताया कि वह मजदूरी पर गई हुई थी। घर में बेटा भैरू और उसकी बहन सीमा थे। भैरू खेलते हुए बच्चों के साथ नाड़ी में नहाने चला गया। शाम को उसे भैरू के नाड़ी में डूबने की सूचना मिली। उसने बताया कि वह 4 साल से अजमेर में रहकर दोनों बच्चों को पालन-पोषण कर रही है।

आरी-तारी मजदूर का बेटा

अब्दुल गफ्फार आरी-तारी मजदूर शेख हबीबुर्रहमान का बेटा था। हबीबुर्रहमान रातीडांग इलाके में आरी-तारी का काम करता था। उसने बताया कि गफ्फार नम्रता पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। बुधवार शाम वह दोस्तों के साथ नाड़ी की तरफ चला गया।

अन्य के भी डूबने की अफवाह

इधर बच्चों के नाड़ी डूबने की सूचना मिलते ही महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सबा खान व क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दो अन्य बच्चों के डूबने की सूचना पर ग्रामीणों ने फिर से तलाश शुरू की, हालांकि देर शाम तक नाड़ी में कोई शव नहीं मिला, जबकि जानकारों के मुताबिक नाड़ी में गफ्फार व भैरू के साथ एक अन्य बालक भी था, जो उनके डूबने के बाद वहां से भाग निकला।