विश्व के लिए योग व्यायाम ही नहीं बल्कि संस्कृति है। उन्होंने कहा कि योग हमारे शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक तीनों आयामों को संतुलित करता है और स्वस्थ, सुखी व श्रेष्ठ जीवन बनाने मे सहयोगी है। विश्व के लिए योग भारत की देन है। योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है। बीते दस वर्षों में दुनिया भर में लोग योग के प्रति सजग हुए हैं और इसे दैनिक जीवन का अंग बना रहे हैं।