28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मचकुंड और चंबल पर जुटे श्रद्धालु, स्नान कर किया दान-पुण्य

- सोमवती व वट अमावस्या पर लोगों ने की पूजा-अर्चना - विभिन्न स्थानों पर भंडारे आयोजित सोमवती अमावस्या के मौके पर सोमवार को धौलपुर जिले में मंदिरों और पवित्र सरोवरों व चंबल पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मचकुंड व चंबल पर स्नान के लिए पहुंचे। स्नान कर श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया और परिवार की खुशहाली की कामना की।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 31 May 2022, 1:33 AM IST

मचकुंड और चंबल पर जुटे श्रद्धालु, स्नान कर किया दान-पुण्य

मचकुंड और चंबल पर जुटे श्रद्धालु, स्नान कर किया दान-पुण्य

धौलपुर. सोमवती अमावस्या के मौके पर सोमवार को धौलपुर जिले में मंदिरों और पवित्र सरोवरों व चंबल पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मचकुंड व चंबल पर स्नान के लिए पहुंचे। स्नान कर श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया और परिवार की खुशहाली की कामना की। मचकुंड पर सुबह से लेकर शाम तक स्नान का सिलसिला जारी रहा। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान किए गए। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय दिखाई दिया। धूप दीप की सुगंध मंदिरों के वातावरण में घुल गई। सोमवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए मचकुंड पहुंचने लगे थे। शहर समेत आस-पास के गांवों तथ यूपी और मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। ब्रह्म मुहूर्त में ही श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू कर दिया। इसके बाद दिनभर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। जैसे-जैसे सूर्य की किरण खिलती गई वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती ही गई। श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों के जमावड़े के कारण मचकुंड पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई। लोगों को मचकुंड तक पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, सोमवती अमावस्या को देखते यहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

जगह-जगह भंडारे
इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

महिलाओं ने की वट पूजा

सोमवार को वट अमावस्या भी होने से महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा भी की। वट वृक्ष के कलावा व सूत बांध कर मनोकामना मांगी। महिलाओं ने अपने परिवार की सलामती के लिए प्रार्थना की।

शनि जयंती भी मनाई

जिले के शनि मंदिरों में सोमवार को शनि जयंती भी मनाई गई। इस मौके पर शनि मंदिरों में विभिन्न आयोजन किए गए। नर्सरी स्थित शनि मंदिर में विशेष आयोजन किया गया।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग