चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपखण्ड मुख्यालयों के सभी चिकित्सालय, जिला चिकित्सालयों में सेवारत चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार व भूमिगत हो जाने से चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई। जेएलएन मेडिकल कॉलेज के संबद्ध जेएलएन अस्पताल के रेजीडेंट चिकित्सक भी सोमवार सुबह 8 बजे एक साथ कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए। इसके चलते जेएलएन अस्पताल, राजकीय जनाना अस्पताल, राजकीय सैटेलाइट अस्पताल आदर्शनगर में भी कामकाज प्रभावित हो गया। सरकार द्वारा रेस्मा लगाने के बावजूद प्रदेश और जिले में डॉक्टर्स की हड़ताल पूरी तरह कामयाब रही है।