
ब्रेक लगाते ही निकल गए चालक के प्राण...पढ़े पूरी खबर
अजमेर.(Ajmer crime news ) भगवान गंज क्षेत्र में रविवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर ऑटो रिक्शा के सामने से श्वान निकलने पर चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। ऑटो रिक्शा पर ब्रेक लगते ही चालक की सांसें थम गईं।
जानकारी के अनुसार भगवानगंज इसाई मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश (56) पुत्र देवीलाल घर से ऑटो रिक्शा से निकला। भगवानगंज पुलिस चौकी के निकट अचानक ऑटो रिक्शा के सामने कुत्ता आ गया। इसे बचाने के प्रयास में ओमप्रकाश ने ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगाते ही उसका मुंह ऑटो रिक्शा के हैंडल पर जाकर टिक गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन व रिश्तेदार पहुंच गए। रामगंज थाना पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
...बेटे का इंतजार
रिश्तेदार लीलाधर भाटिया ने बताया कि ओमप्रकाश के दो बेटियां व एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि इकलौता बेटा अफ्रीका में नौकरी करता है। रिश्तेदारों ने उसके आने के बाद ही पुलिस कार्रवाई कराने का निर्णय किया।
Published on:
18 Nov 2019 06:00 am
