2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिमझिम बरसीं बूंदें, कोहरे से मिली निजात

- गलनभरी सर्दी से राहत नहीं - अब तापमान और गिरने की आशंका पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह बारिश हुई। शनिवार को भी दिनभर बादल ही छाए रहे। धूप कभी-कभार निकली और सूर्यदेव पुन: बादलों की ओट में छिप गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 23 Jan 2022, 1:42 AM IST

पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह बारिश हुई। शनिवार को भी दिनभर बादल ही छाए रहे। धूप कभी-कभार निकली और सूर्यदेव पुन: बादलों की ओट में छिप गए। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बूंदा-बांदी के बाद मौसम शुष्क होने की संीाावना जताई है। वहीं, बारिश के बाद बादलों के हटने पर सर्दी का असर एक बार फिर से बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट होगी। शनिवार को धौलपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बारिश से फसल को होगा फायदा

इस समय हो रही बारिश रबी की फसल को फायदा देगी। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो इस समय फसलों की वानस्पतिक बढ़वार चल रही है। इस कारण फसलों में यूरिया की जरूरत है। नमी बढऩे से किसान अपनी फसलों में यूरिया का छिड़काव करने में जुटे हुए हैं। बारिश का पानी मिलने से किसानों को अतिरिक्त सिंचाई करने की जरूरत नहीं होगी।

कोहरे से मिली निजात

शनिवार को बारिश के कारण लोगों को कोहरे से निजात मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्का-फुल्का कोहरा रहा। बारिश के कारण कोहरा धुल गया। हालांकि, गलनभरी सर्दी से लोगों को निजात नहीं मिली। बाहर सर्द हवा और अंदर गलन ने लोगों को सर्दी से परेशान किए रखा। जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। रविवार को वीकेंड कफ्र्यू के कारण शनिवार को बाजार में लोगों की भीड़ रही। हालांकि रविवार से मौसम थोड़ा खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। बारिश का पानी मिलने से किसानों को अतिरिक्त सिंचाई करने की जरूरत नहीं होगी।