
bjp chief satish punia
अजमेर.
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय (spc-gca) के छात्रसंघ कार्यालय का 11 जनवरी को उद्घाटन होगा। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष (bjp chief) सतीश पूनिया (satish punia) होंगे। इस मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष विकास गोरा और अन्य विद्यार्थी भूख हड़ताल पर थे। अब उनकी मांग पूरी हो गई है।
छात्रों ने प्राचार्य डॉ. एम. एल. अग्रवाल से बातचीत की। इसके बाद छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन (student union office) की राह निकली। समारोह 11 जनवरी को सुबह 9.30 बजे कराना तय हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया होंगे।
भूख हड़ताल (hunger stirke) पर बैठे छात्र संघ अध्यक्ष विकास गोरा और अन्य ने कॉलेज प्रशासन को धन्यवाद दिया। आशु राम डूकिया,रसोहन शर्मा, मेहुल गर्ग, सीताराम चौधरी, अरुण सिंह और अन्य ने इसे छात्रसंघ की जीत बताया।
अटके थे भर्तियों के मामले, कमेटी ने लिए ये फैसले
राजस्थान लोक सेवा आयोग में प्री-लिटिगेशन कमेटी की बैठक हुई। इसमें विभिन्न भर्तियों के प्रकरणों पर चर्चा हुई। सदस्य डॉ. शिवसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सचिव रेणु जयपाल, विधि सलाहकार अश्विनी विज, संयुक्त सचिव नीतू यादव, उप विधि परामर्शी अनिल गुप्ता ने 26 प्रकरणों पर चर्चा की।
इमें वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2013 एवं 2018, कॉलेज व्याख्याता-2014,स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा-2018, सहायक अभियन्ता परीक्षा 2018, कनिष्ठ लेखाकार व तहसील राजस्व लेखाकार परीक्षा 2013, लिपिक ग्रेड-द्वितीय 2011, प्रधानाध्यापक-2018,आर.ए.एस-2018परीक्षा आदि से संबंधित विभिन्न प्रकरण यथा वर्ग परिवर्तन, आरक्षण, चयन संबंधी प्रकरण शामिल थे। कमेटी ने 1 प्रकरण को फुल कमीशन में रखने और 1 को दोबारा होने वाली बैठक में रखने का फैसला किया।
Published on:
10 Jan 2020 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
