30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sub inspector exam-2016: 1926 अभ्यर्थी साक्षात्कार के पात्र घोषित

अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 8 Jan 2020, 7:08 PM IST

rpsc sub inspector

rpsc sub inspector interview,rpsc sub inspector interview

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2016 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया है।

Read More: Strike : प्रमुख श्रमिक संगठनों ने की देशव्यापी एकदिवसीय आम हड़ताल

सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि आयोग ने 7 अक्टूबर 2018 को उप निरीक्षक/प्लाटून कमांड संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा कराई थी। इसकी लिखित परीक्षा में अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस महानिरीक्षक जयपुर ने कराई थी। इसके परिणाम के अनुसार 1926 अभ्यर्थियों को उनकी पात्रता की शर्त पर साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है।

Read More: Inspection: रोडवेज सीएमडी ने पूछा ऐसा सवाल, जवाब ढूंढते फिर अफसर

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र को दो प्रतियों में भरकर समस्त शैक्षिक और प्रशैक्षिक दस्तावेज-प्रमाण पत्रों के साथ 20 जनवरी तक आयोग कार्यालय में जमा करा सकेंगे। नियम और शर्तें पूरा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग निरस्त करेगा। पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आयोग ने दो अभ्यर्थियों का परिणाम रोका है। कट ऑफ माक्र्स में नहीं आने से 6 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा निरस्त की गई है।

Read More: .......तो जैन समाज ने इसलिए किया नसीराबाद बंद का आह्वान

रोल नंबर और केंद्र की पहचान, जांच के बाद एफआईआर

अजमेर. प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2018 के तहत सोशल मीडिया पर सामान्य ज्ञान का पेपर और ओएमआर शीट वायरल मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग जांच में जुटा है। आयोग ने रोल नंबर और केंद्र की पहचान कर ली है। आयोग ने पेपर आउट होने से इंकार किया है। पुख्ता सबूत के बाद आयोग संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा।

Read More: Cold Ajmer: मंडराया कोहरा, बादलों की कैद में सूरज

आयोग की प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2018 जारी है। सोमवार को सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक सामान्य ज्ञान का पेपर हुआ। सोशल मीडिया पर सामान्य ज्ञान का पेपर और ओएमआर शीट वायरल हो गया। दावा करने वाले ने पेपर बुकलेट और ओएमआर शीट के नंबर भी वायरल किए। बुकलेट में पवन कुमार शर्मा नाम लिखा है। साथ ही बुकलेट नंबर 2120010 भी लिखा नजर आया है। उस पर एलएस-91 भी लिखा है।