
Ajmer : अजमेर के दरगाह बाजार की होटलों में मचा हडकंप
अजमेर. नगर निगम के फायर बिग्रेड और दरगाह थाना पुलिस ने दरगाह क्षेत्र में संचालित होटलों में फायर फाइटिंग सिस्टम की जांच की। जहां पर सिस्टम नहीं लगा हुआ है, वहां पर उन्हें लगवाने के निर्देश दिए। इसके बावजूद फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के फायर बिग्रेड की ओर से गत दिनों मॉकड्रिल की गई। इसके बावजूद दरगाह बाजार की तंग गलियों में दमकल आदि नहीं पहुंच पाई। इसके चलते बुधवार को फायर बिग्रेड के अधिकारी व दरगाह थाना पुलिस ने 13 होटलों की जांच की गई। इसमें मात्र 3-4 होटल में फायर फाइटिंग सिस्टम दुरुस्त पाया। जिन होटलों में सिस्टम नहीं लगा हुआ मिला वहां पर सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए। फायर बिग्रेड की ओर से गुरुवार को करीब 10-12 होटल संचालकों को नोटिस दिया जाएगा। इसके बावजूद फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में चीफ फायर ऑफिसर हबीब खां, दरगाह सीआई हेमराज सहित पुलिस और फायर बिग्रेड के कई लोग शामिल रहे।
Updated on:
8 Jan 2020, 10:59 PM IST
Published on:
8 Jan 2020, 10:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.