27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#election 2018: कांग्रेस-बीजेपी की नजरें सोशल मीडिया पर, अब हाइटेक हो गए नेताजी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 28 Oct 2018, 9:16 PM IST

social media politics

social media politics

अजमेर.

विधानसभा चुनावों में टिकट की दौड़ में भाजपा-कांग्रेस की ओर से कई दिग्गज नेताओं के साथ युवा नेता भी शामिल हैं। जहां दिग्गज एवं वरिष्ठ नेता टिकट के लिए जयपुर एवं दिल्ली तक सम्पर्क में हैं वहीं युवा नेताओं की ओर से जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश संगठन को अपनी दावेदारी का आवेदन कर चुके हैं। अब ये दावेदार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।

जिले की आठों विधानसभा सीटों पर टिकट के दावेदार आवेदन के बाद सोशल मीडिया का आसरा लिए हुए हैं। आवेदन एवं क्षेत्र में दावेदारी के लिए अपने फ्रेंड्स ग्रुप के माध्यम से फीडबैक ले रहे हैं।

सोशल मीडिया के फ्रेंड्स के माध्यम से वे व्यू ले रहे हैं कि आवेदन के बाद उनके बारे में आमजन क्या सोच रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के साथ टिकट के अन्य दावेदारों की नींद उड़ाने के लिए भी फ्रेंड्स ग्रुप इन्हें शेयर कर रहा है।

पिछले 15 से 20 दिनों में सोशल मीडिया पर दावेदारों की पोस्ट अचानक बढ़ गई है। इनमें युवा नेताओं की सक्रियता बढ़ती जा रही है। कांग्रेस एवं भाजपा के पदाधिकारी भी सोशल मीडिया पर पूरी नजर बनाए हुए है कि आमजन व इन नेताओं के बारे में क्या सोच रखते हैं।

खासकर युवा नेताओं को दावेदारी जताने पर उन्हें समर्थन का दावा करती पोस्ट का सिलसिला बढ़ाने के लिए उनके सहयोगी इन्हें अन्य व्हाट्सअप ग्रुप, फेसबुक आदि पर शेयर व पोस्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सक्रियता बढऩे से वरिष्ठ दावेदारों की चिंता भी बढ़ रही है।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग