4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#election 2018: कांग्रेस पहुंची वोटर्स के घर, कुछ यूं किया बीजेपी पर आक्रमण

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
congress at voters door

congress at voters door

अजमेर.

दावेदारों की टिकटों की दौड़ में व्यस्त होने के कारण विधानसभा चुनाव की तैयारियां अब भी खास गति नहीं पकड़ पा रही है। अलबत्ता कांग्रेस पार्टी ने संगठन के जरिए अब मतदाताओं तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दिया है। इसके तहत ब्लॉकवार पद यात्राएं निकालनी शुरू हो गई हैं। इसमें ब्लॉक पदाधिकारी सहित संबंधित क्षेत्र के डीसीसी अधिकारी भी शामिल किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार इसका विस्तृत कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी को मिल गया है। यह पदयात्रा निकालनी शुरू हो चुकी हैं। कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि इन पदयात्राओं के जरिए क्षेत्रीय ब्लॉक के आम मतदाता से संपर्क करेगा।

इस दौरान कांग्रेस की रीती-नीति की जानकारी देगा। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां व स्लोगन आदि के जरिए भाजपा सरकार की विफलताओं, महंगाई, तेल पैट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि जैसे आमजन से जुड़े मुद्दों पर मतदाताओं का ध्यान आकृष्ठ करेंगे।

चुनाव में जनसंपर्ककी प्रथम कड़ी
आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से जन संपर्क करने की प्रथम कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। हालाकि पार्टी आलाकमान ने दो अक्टूबर से ही जनसंपर्क अभियान व धन संग्रहण करने के निर्देश दे रखे थे लेकिन यह अभियान अब प्रारंभ हुआ है। पदयात्रा के रूप में कांग्रेस के पहली बार जनता के करीब जाने का प्रयास माना जा रहा है।