7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैकफुट पर बिजली कम्पनियां,वापस लेना पड़ा फ्यूल सरचार्ज वसूली का आदेश

दूसरे दिन ही पलटना पड़ा फैसला55 लाख उपभोक्ताओं को मिली राहत अजमेर डिस्कॉम

less than 1 minute read
Google source verification
Ajmer discoms

ajmer discom

अजमेर.अधिक राशि के बिजली बिल आने की समस्या झेल रहे अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom के 55 लाख उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। निगम ने गुरुवार को उपभोक्ताओं से 30 पैसे स्पेशल फ्यूल सरचार्ज वसूली recovery का आदेश order शुक्रवार को वापस withdraw ले लिया है। अब उपभोक्ताओं से सितम्बर,अक्टूबर व नवम्बर माह के बिल में प्रतियूनिट जुड़ कर आने वाला स्पेशल फ्यूल सरचार्ज fuel surcharge नहीं वसूला जाएगा। वहीं सूत्रों का कहना है कि अजमेर सहित जयपुर व जोधपुर डिस्कॉम Electricity companies ने फ्यूल सरचार्ज वसूली के आदेश जारी कर दिए थे। सरकार ने इस पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद शुक्रवार को बिजली कम्पनियां बैकफुट backfoot पर आ गई हैं। अजमेर डिस्कॉम ने आदेश वापस ले लिए हैं। गौरतलब है कि अधिक राशि का बिल आने की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हाल ही निगम ने शिविरों का भी आयोजन किया था। इसके अगले दिन ही 30 पैसे स्पेशल फ्यूल सरचार्ज वसूली का आदेश जारी कर दिया गया।

अजमेर डिस्कॉम को मिलने थे 125 करोड़

निगम उपभोक्ताओं से वित्तीय वर्ष 2019-2020 की तीसरी तिमाही अक्टूबर 2019 से दिसम्बर 2019 में दर्ज किए उपभोग के आधार पर स्पेशल फ्यूल सरचार्ज की गणना 30 पैसे प्रतियूनिट की दर से होनी थी। जिसकी अनुमानित राशि 125 करोड़ रुपए थी। द्विमासिक बिलिंग के विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा दो समान किस्तों एवं मासिक बिलिंग के विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा तीन समान किस्तों में बिलिंग माह सितम्बर 2020 से नवम्बर 2020 तक देय था। इससे पूर्व निगम जनवरी-2020 से मार्च 2020 के माह में भी फ्यूल सरचार्ज 39 पैसे प्रतियूनिट के हिसाब से वसूल कर चुका है।

read more:कागजों में ही संरक्षित हो गई झीलझील संरक्षण पर खर्च हो गए 9 करोड