इंजीनियरिंग सुपरवाइजर को आवंटित जीएसएस की मेंटेनेंस की 15 दिन में रिपोर्ट तैयार कर कनिष्ठ एवं सहायक अभियंता को देनी होगी। जीएसएस पर हर फीडर की छीजत एवं राजस्व की स्थिति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देनी होगी। हॉस्पिटल पर बकाया वसूली, सीटीपीटी सेट की जांच, फीडर इंचार्ज के साथ जाकर विद्युत चोरी व दुरुपयोग करने वालों को पहचानना ,ट्रांसफार्मर फेलियार रिपोर्ट बनाना,ओवरलोड ट्रांसफार्मर का सर्वे करना तथा विजिलेंस टीमों का फील्ड में सहयोग करना यह सभी कार्य भी इंजीनियरिंग सुपरवाइजर के जिम्में होंगे।