9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोई नहीं जानता आखिर क्यों छोड़ गया वो परिवार को बिलखता, परिवार नम आंखों से कर रहा इंतजार

.शहर के एक मिठाई विक्रेता के यहां का काम करने वाले मुनीम ने संदिग्ध हालात में बांडी नदी में कूदकर जान दे दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Kumar Singh

•

Updated: 7 Nov 2017, 7:36 PM IST

family in shock when they got to know that their son suicide

अजमेर .शहर के एक मिठाई विक्रेता के यहां का काम करने वाले मुनीम ने संदिग्ध हालात में बांडी नदी में कूदकर जान दे दी। परिजन को मृतक का स्कूटर पुष्कर रोड पुलिया पर खड़ा मिला। गंज थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल में जुटी है।

पुलिस के अनुसार बोराज रोड अरावली नगर निवासी विपिन साहू(29) पुत्र गोविन्द साहू का स्कूटर मंगलवार को पुष्कर रोड स्थित बांडी नदी की पुलिया पर खड़ा मिला। बांडी नदी में कुछ दूरी पर शव पानी की सतह पर नजर आया। पुलिस ने गौताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान के पश्चात शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस प्रकरण में प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का मानकर अनुसंधान कर रही है।


पुलिस के अनुसार विपिन नया बाजार में मिठाई विक्रेता के यहां मुनीम का काम करता था। वह सोमवार रात को घर नहीं लौटा। सुबह राहगीर ने बांडी नदी में मानव शव तैरने की सूचना दी। पुलिया पर खड़े स्कूटर की पड़ताल करने पर मृतक की पहचान संभव हो सकी।

यह भी पढ़ें...छज्जा ढहने से महिला श्रमिक सहित दो घायल

अजमेर. भगवान गंज नई बस्ती में मंगलवार एक पुराने मकान को ढहाने के दौरान छज्जा ढहने से वहां काम कर रही महिला श्रमिक व एक युवक दब कर जख्मी हो गया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

पुलिस के अनुसार नई बस्ती में पूर्व पार्षद बलविंदर सिंह के मकान के सामने दोपहर में अशोक सिंधी के पुराने मकान को तोड़ते का काम चल रहा था। इस दौरान छत का छज्जा भरभराकर ढह गया। छज्जे के नीचे काम कर रही किराप (मसूदा) हाल फॉयसागर रोड रावतनगर निवासी माया (30) पत्नी जगदीश व बंटी पुत्र पूरणमल दब गए। शोर मचते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्रवासियों व भगवान गंज पुलिस ने मलबा हटाकर श्रमिकों को निकाला। उन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों के पैर की हड्डी टूटी है।