चौधरी ने बताया कि किशनगढ़ एयरपोर्ट से 10 रूट उड़ान-2 योजना के तहत केन्द्र सरकार की ओर से अनुमोदित किए जा चुके हैं। फिलहाल 6 रूटों पर हवाई सेवा संचालन है और शेष रहे 4 रूटों, एयरपोर्ट के सुदृढीकरण, विस्तारीकरण के साथ ही रात्रिकालीन हवाई सेवा भी शुरू करने के लिए केन्द्रीय उड्यन मंत्री हरदीपसिंह पुरी से निरंतर पत्राचार किया जा रहा है। उडान-3 योजना के तहत कोलकाता, पूना, बैंगलुरू, गुवाहाटी, चैन्नई, अमृतसर, जोधपुर एवं जैसलमेर के लिए भी जल्द ही हवाई सेवाओं का संचालन प्रारम्भ कराने के लिए केन्द्रीय मंत्री से चालू बजट सत्र के दौरान आग्रह करेंगे।