
foreign tourist illegal stay in pushkar
होटल में गुपचुप रुक गए 92 विदेशी, पुलिस को नहीं लगने दी भनक
महावीर भट्ट/पुष्कर।
पुष्कर-पीसांगन रोड पर सवाईपुरा गांव के पास स्थित एक होटल में ठहरे 92 विदेशी पर्यटकों की सी-फार्म में ऑनलाइन सूचना पुलिस को निर्धारित समय पर नहीं देने पर रिसॉर्ट के प्रबंधक-मालिक के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुष्कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सवाईपुरा गांव के समीप बड़े भू-भाग पर स्टार लेवल का दी वेस्टिन रिसॉर्ट एंड स्पा चल रहा है। होटल में 1 अक्टूबर से लेकर 6 नवम्बर की अवधि के बीच 92 विदेशी पर्यटक ठहराए गए। यह रिसॉर्ट पुष्कर नगरपालिका क्षेत्र से बाहर होने के कारण रिसॉर्ट में ठहरे सभी 92 विदेशी पर्यटकों की ऑन लाइन सूचना ठहरने के 24 घंटे के भीतर जिला पुलिस कार्यालय में भेजी जानी आवश्यक थी। लेकिन होटल प्रबंधन ने लापरवाही बरतते हुए होटल में ठहरे पर्यटकों की सूचना निर्धारित 24 घंटे की अवधि में ऑन लाइन नहीं भेजी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदेशियों की सूचना को लेकर रिकॉर्ड खंगाला गया तो विदेशी अधिनियम के तहत तय प्रावधानों के उल्लंघन का मामला उजागर हुआ। मामला सामने आने पर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने इसे आंतरिक सुरक्षा स्तर की गंभीर लापरवाही मानते हुए होटल मालिक-प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। ठहर सकता था आतंकी!
पुष्कर में आतंकी कोलमेन हैडली की ओर से कई वर्षों पूर्व रैकी करने का मामला सामने आ चुका है। इसी तरह पुष्कर काा ब्रह्मा मंदिर का आतंकी हिटलिस्ट में शामिल करने के बाद मंदिर की सुरक्षा कई गुनी बढ़ा कर चाकचौबंद कर दी गई है। पुष्कर मेले से पूर्व इजरायली धर्मस्थल बेथखबाद की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। खास बात तो यह है कि इस अवधि में पुष्कर मेला भी आयोजित हुआ। मेले के दौरान विदेशी के रूप में ठहरा कोई आतंकी होटल में ठहरकर वारदात को अंजाम दे सकता था।
ऐसे बरती गई गंभीर लापरवाही :
दी वेस्टिन रेसॉर्ट में ठहरे 92 विदेशियों की ऑनलाइन भेजी गई सूचना के रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो विदेशियों के ठहरने के अधिकतम 15 दिन बाद सूचना ऑनलाइन भेजा जाना सामने आया है। पहले 1 अक्टूबर को ठहरे पर्यटकों की सूचना 4 अक्टूबर को दी गई। उसके बाद 14 अक्टूबर को ठहरे फिर 2 अक्टूबर को ठहरे पर्यटक की सूचना भेज दी गई। वहीं 15 अक्टूबर को होटल में ठहरे पर्यटक की सूचना 31 अक्टूबर को भेजना सामने आया है।
Published on:
09 Nov 2017 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
