
अजमेर .अजमेर लोकसभा उपचुनाव को लेकर अब चुनाव प्रचार यौवन पर पहुंच गया है। कांग्रेस ने आगामी तीन दिनों की रणनीति तैयार की है। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं सहित स्टार प्रचारकों की रैली व आमसभाएं होंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बुधवार से जिले के दौरे पर रहेंगे।
जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 24 व 25 जनवरी को जिले के दौरे पर रहेंगे। गहलोत का बुधवार को दूदू, नसीराबाद व विजय नगर में चुनावी सभाएं व जनसंपर्क करेंगे। रणनीतिकारों ने उनका अजमेर में भी सभा के आयोजन का मानस बनाया है।
यदि विजयनगर में समय पर सभा हो जाती है तो गहलोत बुधवार शाम तक अजमेर पहुुंच जाएंगे। अन्यथा गुरुवार को उनका अजमेर विधानसभा क्षेत्र में भी जनसंपर्क का कार्यक्रम है।
इसी प्रकार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट का अजमेर में 27 जनवरी को रोड शो रहेगा। जो शहर के प्रमुख बाजारों से निकाला जाएगा। इसके लिए कांग्रेस ने रणनीति तैयार कर ली है। रोड शो में स्टार प्रचारक व यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व सिने तारिका नगमा भी शामिल हो सकते हें। इसके लिए कांग्रेसी प्रयास कर रहे हैं कि शहर में उनकी एक चुनावी सभा भी करवाई जाएगी।
Published on:
23 Jan 2018 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
