27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजब प्रेम की गजब कहानी : जिस प्रेमी पर लगाया पहले दुष्कर्म का आरोप, अब उसे पाने के लिए लडक़ी ने काट ली अपनी कलाई

www.patrika.com/ajmer-news

2 min read
Google source verification
girl cut her wrist for wedding to boyfriend

अजब प्रेम की गजब कहानी : जिस प्रेमी पर लगाया पहले दुष्कर्म का आरोप, अब उसे पाने के लिए लडक़ी ने काट ली अपनी कलाई

अजमेर. सात माह पहले जिस पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया उसे पाने के लिए पीडि़ता ने अपने हाथ की कलाई काट ली। अब वह आरोपित युवक से विवाह करना चाहती है। युवक ने उसे अस्पताल पहुंचा कर उपचार कराया। युवती के परिजन को घटना के संबंध में इत्तला दी। उपचार के बाद घर लौटी युवती के परिजन भी अब आरोपित के साथ शादी करने की रजामंदी दे चुके हैं।

लौंगिया मोहल्ला नवल नगर क्षेत्र में रहने वाले धर्मू उर्फ धर्म पर सात माह पहले जिस युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया उसने गुरुवार रात अपने हाथ की कलाई की नस काट ली। नस काटने के बाद उसने प्रेमी धर्मू को उसके लिए जान देने की सूचना दी। धर्मू बिना समय गंवाए उसके घर पहुंचा। उसको लहूलुहान हालत में देखकर तुरन्त ऑटोरिक्शा से जवाहर लाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों के उपचार के बाद धर्मू ने युवती के परिजन को सूचना देकर घटना से अवगत करवाया। हालांकि उपचार के बाद परिजन युवती को घर ले गए। अब उन्होंने भी युवक के साथ बेटी की शादी की रजामंदी दे दी।


इन्कार पर जान देने का प्रयास

धर्मू ने बताया कि सात माह पहले युवती ने परिवार के दबाव में उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। गंज थाने में मामला दर्ज होने पर वह करीब चार माह जेल में रहकर आ गया। करीब ढाई माह पहले वह जमानत पर रिहा हुआ। अब युवती उसे कॉल कर लगातार शादी का दबाव बना रही है। जब उसने उसके खिलाफ दर्ज प्रकरण का हवाला देते हुए शादी से इन्कार कर दिया तो उसने कलाई काटकर जान देने का प्रयास किया।


अब युवक ने रखी शर्त

धर्मू ने युवती का इलाज करवाते हुए कहा कि उस पर लगाए गए मुकदमे को हटवाने के बाद वह पीडि़ता से शादी करने को तैयार है। उसका कहना है कि वह पहले भी पीडि़ता से शादी करना चाहता था लेकिन परिवार के दबाव में उसने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी लेकिन अब सबकुछ भुलाकर साथ रहना चाहते हैं।