11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुष्कर आने वाले लाखों पर्यटकों के लिए खुशखबरी, अक्षरधाम की तरह बनने वाले एंट्री प्लाजा में लगेगी सोने की ईंट

ह्मा मंदिर में 24 करोड़ की लागत से दस बीघा जमीन पर गुजरात के अक्षरधाम की तर्ज पर विशाल एन्ट्री प्लाजा

2 min read
Google source verification
good news for tourist in pushkar entry plaza gold brick will use

पुष्कर . ब्रह्मा मंदिर में 24 करोड़ की लागत से दस बीघा जमीन पर गुजरात के अक्षरधाम की तर्ज पर विशाल एन्ट्री प्लाजा निर्माण का शिलान्यास मंत्रों से अभिमंंत्रत स्वर्ण (सोने) से बनी युक्त ईंट रखकर किया जाएगा। मुख्यमंत्री 10 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे मंत्रोच्चार के साथ सैकड़ों संतो महंतो की उपस्थिति में धार्मिक समारोह के रूप में शिलान्यास करेंगी।


इस अवसर पर सावित्री पहाड़ी पर प्रसाद योजना में पुनरूद्धारित सीढिय़ों का लोकार्पण किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री का जनसभा को सबंधित करने का कार्यक्रम भी है। जिला प्रशासन इस धार्मिक आयोजन को अभूतपूर्व बनाने के प्रयासों में जुट गया है।

बुधवार शाम संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, संभागीय आयुक्त हरसहाय मीणा, कलक्टर गौरव गोयल, पर्यटन निदेशक प्रदीप बुरड़, पुष्कर नगरपालिकाध्यक्ष कमल पाठक सहित पुलिस अधिकारियों ने आयोजन को लेकर मौका देखा तथा जनसभा व सुरक्षा के उपायो पर विस्त़त कार्ययोजना पर चर्चा की।

ऐसा होगा धार्मिक शिलान्यास समारोह

महंत सोमपुरी के सड़क दुर्घटना में निधन के बाद ब्रह्मा मंदिर अस्थायी प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोयल के प्रयासों से मंदिर के 10 बीघा जमीन पर गुजरात के अक्षरधाम की तर्ज पर विशाल एन्ट्री प्लाजा का प्रोजेक्ट बनाकर पेश करने पर मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दे दी थी। इसी अवसर पर विशाल जनसभा कराने की भी योजना प्रस्तावित है। यह सभा शिलान्यास स्थल के मैदान मे ही होगी। अब तक तय कार्यक्रम के अनुसार जनसभा के पास करीब तीन सौ संतो महंतो के बैठने की व्यवस्था होगी। उनका सम्मान किया जाएगा।

तैयारियों पर एक नजर
ब्रह्मा मंदिर के धार्मिक शिलान्यास समारोह कों लेकरा जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार की शाम संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, संभागीय आयुक्त हरसहाय मीणा, कलक्टर गौरव गोयल, पर्यटन निदेशक प्रदीप बुरड, पुष्कर नगरपालिकाध्यक्ष कमल पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पर्यटन अधिकारी संजय जोहरी सहित पुलिस अधिकारियों ने आयोजन को लेकर मौका देखा तथा जनसभा व सुरक्षा के उपायो पर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। मेला मैदान में बने अस्थाई हैलीपेड का जायजा भी लिया। मंदिर के शिलान्यास स्थल पर काम शुरू कर दिया गया है। मैदान समतल किया जा रहा है।