2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमजन को सुलभ उपलब्ध हो सरकारी योजनाएं: वर्मा

सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा आमजन तक उनकी पहुंच सुलभ बनाने के लिए विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा की अध्यक्षता में हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 27 Apr 2022, 1:45 AM IST

आमजन को सुलभ उपलब्ध हो सरकारी योजनाएं: वर्मा

आमजन को सुलभ उपलब्ध हो सरकारी योजनाएं: वर्मा

धौलपुर. सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा आमजन तक उनकी पहुंच सुलभ बनाने के लिए विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा पर विभागीय अधिकारी नीतिगत कार्यवाही करते हुए उसका निष्पादन प्राथमिकता के साथ करें। संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। अपने स्तर पर कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। परिवादी से मोबाइल पर बात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करें। जिले में सुपोषण के नवाचार एवं जिले को अलग पहचान दिलाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारी टीम भावना से प्रयास कर कुुपोषण मुक्त जिला बनाना सुनिश्चित करें। प्रशासन गावों एवं शहरों के संग अभियान में आने वाले सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अन्य प्रकरणों का निस्तारण करते हुए सरकारी योजनाओं से वंचित पात्रा लोगों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करें। योजनाओं के साथ उनका लक्ष्य भी निर्धारित करें] ताकि आमजन तक सही समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। कार्यवाहक जिला कलक्टर चेतन चौहान ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा की क्रियान्विति की जा रही है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस, एडीएम सुदर्शन सिंह तौमर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन गावों एवं शहरों के संग अभियान

अभियान आने वाले सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अन्य प्रकरणों का निस्तारण करते हुए सरकारी योजनाओं से वंचित पात्रा लोगों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करें। योजनाओं के साथ उनका लक्ष्य भी निर्धारित करें] ताकि आमजन तक सही समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।