
heavy rain in ajmer
अजमेर
हरियाली अमावस्या पर इंद्रदेव मेहरबान हो गए। घनघोर घटाएं (blac clouds) गुरुवार को अजमेर में ताबड़तोड़ बरसी। झमाझम बारिश ने समूचे शहर को जलमग्न (water flows) कर दिया। जगह-जगह सडक़ों-चौराहों पर पर तेज रफ्तार से पानी उफन पड़ा। बाहरी इलाकों (outer area) और निचली बस्तियों (inner area) में गलियों (streets)और घरों (houses) में पानी घुस गया। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आया। मौसम विभाग ने 70 मिलीमीटर बरसात दर्ज की।
सुबह 9.20 बजे से घटाओं ने ताबड़तोड़ बरसीं (heavy rain)। वैशाली नगर, पंचशील, शास्त्री नगर, गुलाबबाड़ी, नाका मदार, आदर्श नगर नसीराबाद रोड, ब्यावर रोड, नाका मदार, चंदवरदायी नगर, रामगंज, अजय नगर, तारागढ़, फायसागर और आसपास के इलाकों में तूफानी अंदाज में बरसात हुई।
पानी में डूब गई सडक़ें
सावित्री चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, मेयो लिंक रोड, राजा साईकिल, अलवर गेट, वैशाली नगर में एमपीएस स्कूल के सामने, शास्त्री नगर, पंचशील, केसरगंज, मदन गोपाल मार्ग, रामगंज, सम्राट अशोक उद्यान-जयपुर रोड और क्षेत्रों में पानी सडक़ों (water on roads) पर उफन पड़ा। प्रमुख मार्ग और अंदरूनी क्षेत्रों में सडक़ें तरणताल बन गई। ऋषि घाटी, बाबूगढ़ से उफनते पानी ने गंज सर्किल अैार सुभाष उद्यान के सामने तालाब बना दिया। तारागढ़ पहाड़ी क्षेत्र से जबरदस्त पानी उफना (rain water)। इससे दरगाह बाजार-नला बाजार नहर सा नजर आया। यही हाल सावित्री कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, सिविल लाइंस, टोडरमल मार्ग, बजरंगगढ़ चौराहा, आनासागर लिंक रोड-गौरव पथ पर नजर आया। तेज रफ्तार से बहते पानी में कई वाहन फंस गए।
स्टेशन रोड-मदार गेट पर भरा पानी
मार्टिंडल ब्रिज की तीसरी भुजा के नीचे पानी उफनने से रोड थम (life effected)गया। यहां लबालब पानी भरने से ट्रेफिक थम गया। पानी के तेज बहाव से कई दोपहिया वाहन (two wheeler) गिर गए। चौपहिया (four wheeler) और तिपहिया वाहन (three wheeler) भी नहीं निकल सके। यही हाल स्टेशन रोड पर नजर आया। क्लाक टॉवर से गांधी भवन तक पानी ही पानी नजर आया। जयपुर रोड पर कांकरदा भूणाबाय, बंद्या गांव, घूघरा घाटी और आसपास के इलाकों में पहाड़ी से बहता पानी सडक़ पर भर गया।
Updated on:
01 Aug 2019 10:31 am
Published on:
01 Aug 2019 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
