6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heavy rains : अजमेर जिले में बदरा मेहरबान, घरों में घुसा पानी, नाले उफने

अजमेर जिले के कई जलाशयों में पानी की आवक बढ़ी, कहीं रिमझिम तो कहीं मूसलाधार बारिश,खेतों व आम रास्तों में भरा पानी

3 min read
Google source verification
Heavy rains : अजमेर जिले में बदरा मेहरबान, घरों में घुसा पानी, नाले उफने

अजमेर जिले के भांवता गांव में तेज बारिश से घरों में घुसा पानी

अजमेर. सावन माह सूखा बीतने के बाद भादव में मानसून अधिक सक्रिय रहा। इसके चलते शनिवार को पूरे अजमेर जिले में बदरा जमकर बरसे। सावर क्षेत्र में दो घंटे मूसलाधार बारिश हुई तो केकड़ी व सरवाड़ में सड़कों पर तेजी से पानी बहा। पीसांगन क्षेत्र के कई घरों में पानी घुसने से लोगों को खासी दिक्कतें हुई। किशनगढ़ व ब्यावर में कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर रहा। पुष्कर, रूपनगढ़,अरांई, भिनाय, मसूदा व नसीराबाद क्षेत्र में भी शनिवार को मेघ जमकर बरसे। इससे खेतों व आम रास्तों में पानी भर गया। कई जलाशयों में पानी की आवक बढ़ गई।

कई एनीकटों की चादरें चल पड़ी

पीसांगन. क्षेत्र के भांवता के ढिमड़ा की ढाणी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय समेत घरों में पानी भर गया। जेसीबी से खुदाई कर पानी की निकासी की गई। तेज बरसात से कई एनीकटों की चादरें चल पड़ी तो नाड़ी तालाबो में भी पानी की अच्छी आवक हुई। भांवता में तेज बरसात के चलते ग्रेवल सड़क टूट गई। पिचोलिया स्थित लक्ष्मी सागर तालाब लबालब हो गया।

तेज बहाव से रास्ता अवरुद्ध

सागरमती नदी के कैचमेंट एरिया में हुई अच्छी बरसात के चलते भांवता व नुरियावास को जोडऩे वाली सड़क पर कबूतर धड़ी की ओर से आने वाले बरसाती नाले के तेज बहाव से करीब पौने घण्टे से अधिक समय तक रास्ता अवरुद्ध रहा। इसी प्रकार नुरियावास व पिचोलिया के मध्य भोम के पास स्थित बरसाती नाले के उफ ान पर आने से एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। नुरियावास में सागरमती नदी स्थित एनीकट की चादर भी पुन: चलने लग गई।

कच्चा मकान गिर गया

अरांई. समीपवर्ती ग्राम भामोलाव में शनिवार को बारिश से किशनगोपाल का कच्चा मकान गिर गया। घटना के समय परिवार के लोग दूसरे मकान पर थे। मकान से मलबा गिरने के धमाके पर जानकारी हुई।

केकड़ी में 43 मिमि बारिश दर्ज

केकड़ी. कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में शनिवार को एक घण्टा झमाझम बारिश हुई। बारिश के दौरान निचले इलाकों में पानी भरने से आवाजाही में परेशानी हुई। बारिश से नगर पालिका के सामने स्थित जनपथ, जयपुर रोड पर जैन महाविद्यालय के सामने, सापण्दा रोड, बोहरा कॉलोनी, तेलियान मोहल्ला, राजपुरा रोड, डोराई का रास्ता, काजीपुरा, भट्टा बस्ती, मण्डी चौराहा, ब्यावर रोड सहित कई स्थानों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया।

शनिवार को केकड़ी में 43 मिमि बारिश दर्ज की गई है। बारिश के चलते केकड़ी से एकलसिंहा जाने वाली सड़क की स्थिति बेहाल है। यहां कई स्थानों पर एक से दो फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने व दोनों ओर की पटरियां टूटने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। गौरतलब है कि एकलसिंहा में ग्रेनाइट की कई खानें है। यहां से प्रतिदिन कई वाहन गे्रनाइट लेकर गुजरते है।

सावर में सवा दो इंच बारिश

सावर. 12 घंटे में सवा दो इंच बारिश हुई। शनिवार तड़के व शाम को जमकर मेघ बरसे। सुबह दो घंटे में सवा इंच वं शाम को आधे घंटे में एक इंच पानी बरसा। बरसात से कस्बे की सड़कें दरिया बन गईं। बरसाती नाले व नालियां उफान पर रहे। मुख्य तालाब में अच्छी आवक हुई। बरसात से खेतों में पानी भर गया। वहीं निचले इलाकों में घरों में पानी घुसने की नौबत आ गई। क्षेत्र के ग्राम सदारा, मेहरूकलां, नयांगाव मालियान, बनेडिय़ा, राजपुरा आदि में अच्छी बरसात हुई। तेज बरसात होने से खारी नदी में पानी की आवक हुई।

मूसलाधार बारिश से फ सलें पड़ी आडी

नागोला. कस्बे सहित आस-पास के गांवों में शनिवार को हुई तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश से मक्का, ज्वार व तिली की फ सल आडी पड़ गई। भिनाय सरपंच संघ अध्यक्ष व चांपानेरी सरपंच बच्छराज जाट ने किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

रामसर. कस्बे सहित आस-पास के क्षेत्र के खेतों में पानी भरने से खरीफ की फसल रिमझिम बारिश से गल गई। इससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई। मूंग, उड़द, तिल आदि फसलें खराब हो गई। वहीं ज्वार, बाजरे की फसलों में भी नुकसान हो रहा है।

भिनाय. दिनभर बादल छाए रहे। शाम को करीब साढ़े 3 बज 10 मिनट तक तेज वर्षा का दौर चला। मूसलाधार वर्षा से पहाड़ से आने वाले नाले में पानी की आवक हुई।

सड़कों पर पानी बह गया

सरवाड़. यहां शनिवार को आधे घंटे तक बादल झमाझम बरसे, जिससे चारों ओर पानी ही पानी हो गया। शनिवार सुबह 6 बजे अच्छी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी बह गया। विजयद्वार से सब्जी मंडी सड़क पर एक फीट पानी बह गया तथा चमन चौराहा व स्कूल रोड पर भी पानी बहा।

बारिश से यहां कई गली-मोहल्लों में भी सड़कों पर पानी बहता दिखाई दिया। गांधी चौक भी पानी से लबालब भर गया। बारिश के चलते कस्बे के सभी प्रमुख तालाब शिव सागर, सिंदूर सागर, बांकिया सागर, सूर्य तलाई आदि में भी पानी की आवक जारी है।