3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवाओं में RUGGED के नाम से कुछ यूं फैमस हुए फटे कपड़े , टशन दिखाने के लिए अब इससे बेहतर और कुछ नहीं

www.patrika.com/ajmer-news

2 min read
Google source verification
in different kind of fashion youth is crazy for rugged jeans

युवाओं में RUGGED के नाम से कुछ यूं फैमस हुए फटे कपड़े , टशन दिखाने के लिए अब इससे बेहतर और कुछ नहीं

सोनम राणावत/अजमेर. कभी जमाना था कि पेंट या शर्ट में हल्का सा भी कोई कट लग जाता था तो उसे फौरन सिलाई या रफू करवाते थे। या उस शर्ट या पेंट को पहनने से बचते थे लेकिन आज वही कटे फटे कपड़े फैशन का पर्याय बन चुके हैं। आज के फैशन के इस दौर में रेडिमेड व्यवसायी रग्ड के नाम से बाजार में इस तरह की जीन्स उतार रहे हैं। युवाओं में इन कट लगी जीन्स का क्रेज सर चढ़ कर बोल रहा है।


रग्ड व चीनोस का बढ़ा चलन - कुछ समय पहले तक बॉयज साधारण जीन्स या फॉमर्ल पेन्ट पहनना पसन्द करते थे लेकिन अब युवाओं में रग्ड जीन्स व चीनोस का ट्रेंड अधिक देखने को मिल रहा है। रग्ड जीन्स के साथ टीशर्ट व शर्ट ना केवल बॉयज का बल्कि गल्र्स का भी स्टाइल स्टेटमेंट बन रहा है। इसके अलावा चीनोस पेंट भी शहर के युवाओं में अपनी पहचान बनाए हुए है। कॉलेज ,स्कूल व ऑफिस गॉइन्ग बॉयज में चीनोस अत्यधिक ट्रेंडी है। यह डिजाइन कुछ समय पहले तक ट्राउजर के नाम से फेमस थी अब यह चीनोस कहलाती हैं।

गल्र्स में ट्रेन्डी जॉगर्स व जैगिंग - इसी तरह गल्र्स में कुछ समय पहले तक मंकी वॉश व जीन्स का फैशन था वहीं अब जॉगर्स व जैगिंग युवतियों में अपनी पहचान बना रही है। जॉगर्स जीन्स एंकल लेंथ जीन्स है जिसके साथ युवतियां शर्ट , क्रॉप टॉप व टी-शर्ट पहन कर कॉलेज में अपनी फ्रेंड्स के बीच टशन दिखाती नजर आ रही है। जॉगर्स व जैगिंग दोनों ही पहनने में आरामदायक होने के कारण युवतियों की पहली पसन्द बन रहे हैं।


ब्लू व ब्लैक की बढ़ रही डिमान्ड- पुरानी मण्डी स्थित रेडिमेड व्यवसायी दिनेश मुलचंदानी ने बताया कि गल्र्स हो या बॉयज सभी जीन्स में ब्लू व ब्लैक रंग की डिमान्ड कर रहे हैं। ब्लैक एक कॉमन कलर है जिसके साथ कोई भी हल्के रंग की शर्ट, टीशर्ट या टॉप युवाओं को स्मार्ट लुक दे रहा है। इसी तरह ब्लू में आईस ब्लू रंग की जीन्स भी युवाओं को बेहद लुभा रही है। आईस ब्लू रंग की जीन्स के साथ ब्लैक टीशर्ट व शर्ट का कॉम्बिनेशन युवाओं में इन दिनों चर्चित है।

फैशनेबल दिखने के लिए जरूरी है चेंज- अविनाश सैनी ने बताया कि खुद में आत्मविश्वास लाने के लिए फैशन की इस दौड़ में भागना जरूरी है ,और फैशनेबल दिखना है तो खुद में चेंज लाना बेहद जरूरी है।

खुद को अप-टू-डेट रखना अच्छा लगता है- मलिका पंवार ने बताया कि खुद को अप-टू-डेट रखना सभी गल्र्स को पसन्द होता है। इसी अपडेशन के लिए मैं भी फैशनेबल रहती हूं।